देखकर अच्छा लगा, धोनी के मुस्कान वाले पोस्ट पर गंभीर का रिएक्शन

परिवार के साथ गंभीर दूसरी तरफ एमएस धोनी
Gautam Gambhir Reply Dhoni: भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीत लिया है. टीम की इस ऐतिहासिक जीत के बाद एमएस धोनी ने सोशल मीडिया पर बधाई दी और गौतम गंभीर की जमकर तारीफ की. धोनी के इस पोस्ट पर हेड कोच गंभीर ने बेहद शानदार और मजेदार जवाब दिया है.
Highlights
Gautam Gambhir Reply Dhoni: भारतीय टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) का खिताब जीत लिया है. टीम इंडिया की इस बड़ी जीत के बाद महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने सोशल मीडिया पर टीम और सपोर्ट स्टाफ को बधाई दी. धोनी के इस पोस्ट पर भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने मजेदार जवाब दिया है.
धोनी के पोस्ट पर गंभीर का जवाब
एमएस धोनी ने इंस्टाग्राम पर टीम को बधाई देते हुए लिखा कि अहमदाबाद में इतिहास बन गया. उन्होंने पूरी टीम, सपोर्ट स्टाफ और दुनिया भर के भारतीय क्रिकेट फैंस को इस जीत के लिए बधाई दी. धोनी ने कोच गंभीर की तारीफ करते हुए कहा कि आपके चेहरे पर मुस्कान बहुत अच्छी लगती है, इंटेंसिटी और मुस्कान दोनों का तालमेल एकदम कातिलाना है. धोनी ने यह भी लिखा कि बुमराह के बारे में कुछ ना लिखूं तो ही अच्छा है, वह एक चैंपियन बॉलर हैं. धोनी की इस तारीफ का जवाब देते हुए गौतम गंभीर ने कमेंट किया कि मुस्कुराने की कितनी शानदार वजह मिली है, आपको देखकर बहुत अच्छा लगा.

यह भी पढ़ें- कोच साहब… गंभीर के लिए धोनी का खास पोस्ट, तीसरी बार चैंपियन बना इंडिया
टीम इंडिया ने बनाए कई रिकॉर्ड
भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन के बड़े अंतर से हराकर अपना खिताब पूरी सफलता के साथ बचा लिया है. इस जीत के साथ ही भारत टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अपने घरेलू मैदान पर खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई है. इसके अलावा टीम इंडिया लगातार दो खिताब (2024 और 2026) जीतने वाली पहली टीम भी बन गई है. भारत ने सबसे ज्यादा तीन बार (2007, 2024 और 2026) इस ट्रॉफी को अपने नाम किया है.
भारत ने बनाया फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया. भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 52 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल थे. अभिषेक और संजू सैमसन के बीच 98 रन की पार्टनरशिप हुई. इसके बाद सैमसन ने ईशान किशन के साथ मिलकर 105 रन की साझेदारी की. ईशान ने 25 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्के की मदद से 54 रन बनाए. अंत में शिवम दुबे ने 8 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्के लगाकर नाबाद 26 रन बनाए. इससे भारत का स्कोर 20 ओवर में 255/5 हो गया, जो फाइनल इतिहास का सबसे बड़ा टोटल है.
कीवी टीम 159 रन पर ऑल आउट
256 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत काफी खराब रही. अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह की कसी हुई गेंदबाजी के सामने कीवी टीम ने 72 रन पर ही अपने 5 विकेट गंवा दिए. टिम सीफर्ट ने 26 गेंदों में 2 चौके और 5 छक्के की मदद से 52 रन की पारी खेली. डेरिल मिचेल ने 17 रन बनाए. कप्तान मिचेल सेंटनर ने 35 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्के लगाकर 43 रन जोड़े. लगातार विकेट गिरने के कारण न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर ऑल आउट हो गई.
ये भी पढ़ें-
उनका बस चले तो खुद… जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने गौतम गंभीर पर क्या कहा?
पाजी कभी हंस भी लिया करो, टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद अर्शदीप की मस्ती
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar Varshney
आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




