ePaper

कोच साहब… गंभीर के लिए धोनी का खास पोस्ट, तीसरी बार चैंपियन बना इंडिया

Updated at : 09 Mar 2026 8:34 AM (IST)
विज्ञापन
MS Dhoni Praise Gautam Gambhir

गौतम गंभीर और एमएस धोनी

MS Dhoni Praises Gautam Gambhir: भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीत लिया है. इस ऐतिहासिक जीत के बाद एमएस धोनी ने सोशल मीडिया पर टीम इंडिया को बधाई दी. धोनी ने खास तौर पर हेड कोच गौतम गंभीर की तारीफ करते हुए उनकी मुस्कान को जानलेवा बताया.

विज्ञापन

MS Dhoni Praises Gautam Gambhir: भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के फाइनल मैच में न्यूजीलैंड को 96 रनों के अंतर से हरा दिया है. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. अहमदाबाद में मिली इस जीत के बाद पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) ने काफी समय बाद इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया. उन्होंने पूरी टीम को जीत की बधाई दी. इस पोस्ट में धोनी ने मुख्य रूप से टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की जमकर तारीफ की है.

गंभीर की मुस्कान पर धोनी का कमेंट 

एमएस धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में हेड कोच गौतम गंभीर को लेकर एक बेहद खास बात लिखी है. उन्होंने गंभीर के शांत और कड़क स्वभाव के साथ उनकी मुस्कान को लेकर मजाकिया अंदाज में अपनी बात रखी. धोनी ने लिखा कि कोच साहब आपके चेहरे पर यह मुस्कान बहुत अच्छी लग रही है. गंभीर के खेल के प्रति जुनून को लेकर धोनी ने आगे कहा कि इंटेंसिटी के साथ इस मुस्कान का कॉम्बिनेशन एकदम जानलेवा है, आपने बहुत अच्छा काम किया है. धोनी का यह कमेंट क्रिकेट फैंस के बीच काफी चर्चा में है.

मैदान से देखा टीम को इतिहास रचते हुए 

महेंद्र सिंह धोनी फाइनल मैच देखने के लिए अहमदाबाद के स्टेडियम में मौजूद थे. वह रोहित शर्मा और जय शाह के साथ वीवीआईपी बॉक्स में बैठकर मैच का आनंद ले रहे थे. अपनी पोस्ट में धोनी ने पूरी टीम इंडिया, सपोर्ट स्टाफ और दुनिया भर के भारतीय क्रिकेट फैंस को इस जीत की बहुत-बहुत बधाई दी. उन्होंने लिखा कि अहमदाबाद में आज इतिहास रचा गया है और आप सभी खिलाड़ियों को मैदान पर खेलते हुए देखकर उन्हें बहुत खुशी मिली.

जसप्रीत बुमराह के लिए भी लिखी खास बात 

महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया पर बहुत कम ही एक्टिव रहते हैं, इसलिए उनका यह पोस्ट तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. धोनी ने गंभीर के साथ-साथ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की भी तारीफ की. उन्होंने मजेदार तरीके से लिखा कि बुमराह के बारे में वह कुछ ना लिखें तो ही अच्छा है क्योंकि वह एक चैंपियन बॉलर हैं. धोनी का यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है.

टी20 वर्ल्ड कप में भारत का सफर 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम का प्रदर्शन शुरू से ही दमदार रहा. टीम ने ग्रुप स्टेज में लगातार चार मैच जीते और सुपर-8 में अपनी जगह पक्की की. हालांकि सुपर-8 के पहले मैच में साउथ अफ्रीका के हाथों भारत को हार मिली. इसके बाद भारतीय टीम ने शानदार वापसी करते हुए जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को हराया. फिर सेमीफाइनल में इंग्लैंड को मात देकर टीम फाइनल में पहुंची. अंत में फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने अपने ही देश में ट्रॉफी जीतने का सपना पूरा कर लिया.

ये भी पढ़ें-

भारत की जीत से गदगद हुए कैप्टन कूल, टीम इंडिया के लिए धोनी ने किया खास पोस्ट

‘ईशान’दार कैच ने लपका मैच, टीम इंडिया ने बदला इतिहास, बना चैंपियन

विश्व विजेता भारत: न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर भारत ने जीता टी20 वर्ल्ड कप

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola