ePaper

विश्व विजेता भारत: न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर भारत ने जीता टी20 वर्ल्ड कप

Updated at : 08 Mar 2026 11:17 PM (IST)
विज्ञापन
T20 World Cup 2026 India Won

भारत ने जीता टी20 वर्ल्ड कप

T20 World Cup 2026: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला गया. इस मैच को टीम इंडिया ने 96 रन से अपने नाम किया. भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने चार विकेट निकाले. वहीं संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 89 रन की पारी खेली. इसके साथ ही टीम इंडिया ने तीसरी बार वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की.

विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) को अपना चैंपियन मिल गया है. टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर एक बार फिर टी20 वर्ल्ड कप के खिताब को अपने नाम कर लिया है. इसके साथ ही 2007, 2024 के बाद अब 2026 में भारत ने ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया है.

भारत ने दिया 256 रन का टारगेट

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत शानदार रही. युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन धमाकेदार पारियां खेली. अभिषेक ने 18 गेंद में फिफ्टी लगाई और कुल 52 रन की पारी खेली. वहीं संजू सैमसन ने भी 89 रन बनाए. इसके अलावा ईशान किशन ने भी शानदार 54 रन की पारी खेली. अंत के ओवर्स में शिवम दुबे ने ताबड़तोड़ रन बनाए. उन्होने सिर्फ 8 गेंदों में 26 रन बनाए. इसके साथ ही टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए.

159 पर सिमट गई न्यूजीलैंड

256 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम ने 31 रन के स्कोर पर पहला विकेट गवा दिया. फिन एलन 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इसके अगले ही ओवर में बुमराह ने भी रचिन रविंद्र को सस्ते में पवेलियन का रास्ता दिखाया. पावरप्ले में टीम इंडिया ने कीवी टीम के तीन खिलाड़ियों को डगआउट भेज दिया. वहीं टिम सीफर्ट ने शानदार फिफ्टी लगाई मगर टीम को जीत नहीं दिला सके. इसके बाद बीच में कप्तान मिचेल सैंटनर ने भी एक अच्छी कोशिश की और 43 रन बनाकर जसप्रीत बुमराह को अपना विकेट दे दिया.

जसप्रीत बुमराह को मिले 4 विकेट

भारत की ओर से इस मुकाबले में सबसे सफल गेंदबाज रहे जसप्रीत बुमराह. उन्होने अपने चार ओवर के कोटे में 15 रन देकर 4 विकेट निकाले. इसमें उन्होने रचिन रविंद्र, मिचेल सैंटनर, जिमी नीशम और मैट हैनरी का विकेट निकाला. बुमराह ने अपने स्पेल में 3.8 के इकॉनमी से रन दिए.

ये भी पढ़ें-

Watch: मैदान पर हुआ बवाल, अर्शदीप सिंह पर भड़क गए डेरिल मिशेल

पृथ्वी शॉ ने शुरू की जिंदगी की नई पारी, आकृति संग की सगाई, फैंस को दिया सरप्राइज

क्या आज चोरी हो जाएंगे बुमराह के जूते?

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola