ICC टी20 वर्ल्ड कप टीम में बुमराह सहित 4 भारतीय खिलाड़ी, मारक्रम को बनाया कप्तान

Updated at : 09 Mar 2026 9:07 PM (IST)
विज्ञापन
Jasprit Bumrah celebrates after taking wicket

जश्न मनाते जसप्रीत बुमराह, फोटो पीटीआई

ICC T20 World Cup 2026 Team: आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 टीम की घोषणा कर दी है. जिसमें जसप्रीत बुमराह सहित चार भारतीय खिलाड़ियों को जगह दी गई है. जबकि टीम में एक पाकिस्तानी खिलाड़ी को भी आईसीसी ने शामिल किया है.

विज्ञापन

ICC T20 World Cup 2026 Team: टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, ईशान किशन और हार्दिक पांड्या को आईसीसी की 2026 टी20 विश्व कप टीम में शामिल किया गया है.

आईसीसी ने अपनी टीम में एक पाकिस्तानी खिलाड़ी को किया शामिल

आईसीसी ने अपनी टी20 वर्ल्ड कप टीम में एक पाकिस्तानी खिलाड़ी को भी शामिल किया है. आईसीसी ने साहिबजादा फरहान को ओपनर के रूप में टीम में शमिल किया है. साहिबजादा फरहान टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे. उन्होंने कुल 383 रन बनाए. उनका औसत 76.60 रहा और इसमें श्रीलंका और नामीबिया के खिलाफ दो शतक शामिल हैं.

फरहान के साथ सैमसन को बनाया ओपनर

आईसीसी ने अपनी टीम में साहिबजादा फरहान के साथ भारत के संजू सैमसन को ओपनर बनाया है. सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप में पांच पारियों में 321 रन बनाया और सबसे अधिक रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर रहे. उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया.

आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 की टीम:

  1. साहिबजादा फरहान (पाकिस्तान)
  2. संजू सैमसन – विकेटकीपर (भारत)
  3. ईशान किशन (भारत)
  4. एडन मारक्रम – कप्तान (दक्षिण अफ्रीका)
  5. हार्दिक पांड्या (भारत)
  6. विल जैक्स (इंग्लैंड)
  7. जेसन होल्डर (वेस्टइंडीज)
  8. जसप्रीत बुमराह (भारत)
  9. लुंगी एनगिडी (दक्षिण अफ्रीका)
  10. आदिल राशिद (इंग्लैंड)
  11. ब्लेसिंग मुजरबानी (जिंबाब्वे)
  12. 12वां खिलाड़ी: शैडली वैन शाल्कविक (USA).

ये भी पढ़ें: देखकर अच्छा लगा, धोनी के मुस्कान वाले पोस्ट पर गंभीर का रिएक्शन

उनका बस चले तो खुद… जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने गौतम गंभीर पर क्या कहा?

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola