महिला टी20 विश्व कप : श्रबसोले की हैट्रिक से इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंचने के करीब
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Nov 2018 2:30 PM
ग्रोस आइलेट (सेंट लूसिया) : आन्या श्रबसोले की हैट्रिक की मदद से इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हराकर महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश का मार्ग प्रशस्त कर लिया . वेस्टइंडीज अगर शनिवार को श्रीलंका को हरा देगा तो वह और इंग्लैंड दोनों अंतिम चार में पहुंच जायेंगे . इंग्लैंड […]
ग्रोस आइलेट (सेंट लूसिया) : आन्या श्रबसोले की हैट्रिक की मदद से इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हराकर महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश का मार्ग प्रशस्त कर लिया . वेस्टइंडीज अगर शनिवार को श्रीलंका को हरा देगा तो वह और इंग्लैंड दोनों अंतिम चार में पहुंच जायेंगे .
इंग्लैंड को टूर्नामेंट में बने रहने के लिये हर हालत में यह मैच जीतना था चूंकि श्रीलंका के खिलाफ उसका पहला मैच बारिश में धुल गया था . पिछले साल भारत के खिलाफ विश्व कप फाइनल में मिली रोमांचक जीत की स्टार श्रबसोले टी20 क्रिकेट में हैट्रिक बनाने वाली इंग्लैंड की दूसरी गेंदबाज बन गई . इससे पहले नताली स्किवेर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2013 में यह कमाल किया था .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










