जिंबाब्‍वे ने बांग्‍लादेश को पहले टेस्‍ट में 151 रन से रौंदा, पांच साल में पहली जीत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Nov 2018 4:04 PM

विज्ञापन

सिलहट (बांग्लादेश) : ब्रेंडन मावुता और सिकंदर रजा के सात विकेट की मदद से जिम्बाब्वे ने पहले क्रिकेट टेस्ट में बांग्लादेश को मंगलवार को 151 रन से हराकर पांच साल में पहली जीत दर्ज की. टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले लेग स्पिनर मावुता ने 21 रन देकर चार विकेट लिये जबकि आफ स्पिनर रजा […]

विज्ञापन

सिलहट (बांग्लादेश) : ब्रेंडन मावुता और सिकंदर रजा के सात विकेट की मदद से जिम्बाब्वे ने पहले क्रिकेट टेस्ट में बांग्लादेश को मंगलवार को 151 रन से हराकर पांच साल में पहली जीत दर्ज की.

टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले लेग स्पिनर मावुता ने 21 रन देकर चार विकेट लिये जबकि आफ स्पिनर रजा ने 41 रन देकर तीन विकेट चटकाये. बांग्लादेश को चौथे दिन जीत के लिये 321 रन का लक्ष्य मिला था जिसके जवाब में टीम 169 रन पर आउट हो गई.

वेलिंगटन मसाकाजा ने भी दो विकेट लिये. मसाकाजा ने आरिफुल हक (38) को पवेलियन भेजकर बांग्लादेश की पारी का समापन किया. पाकिस्तान को 2013 में हरारे में हराने के बाद जिम्बाब्वे की यह पहली टेस्ट जीत है. अपनी धरती के बाहर उसने 17 साल बाद कोई टेस्ट जीता है. उसने 2001 में चटगांव में बांग्लादेश को ही हराया था.

बांग्लादेश ने बिना किसी नुकसान के 26 रन से आगे खेलना शुरू किया था लेकिन आधे घंटे में उसका पहला विकेट गिर गया. इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे. रजा ने लिटन दास को 23 के स्कोर पर पगबाधा आउट किया. इसके बाद जारविस की गेंद पर मोमिनुल हक भी अपना विकेट गंवा बैठे.

रजा ने इमरूल कायेस (43) को पवेलियन भेजा जब स्कोर तीन विकेट पर 83 रन था. कप्तान महमूदुल्लाह बल्लेबाजी क्रम में ऊपर आये लेकिन 16 रन बनाकर आउट हो गये. इसके बाद कोई बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका. दूसरा टेस्ट 11 नवंबर से ढाका में खेला जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola