कूच बिहार ट्रॉफी के कार्यक्रम में BCCI कर सकता है बदलाव, जानें क्‍या है कारण

Published at :31 Oct 2018 9:08 PM (IST)
विज्ञापन
कूच बिहार ट्रॉफी के कार्यक्रम में BCCI कर सकता है बदलाव, जानें क्‍या है कारण

नयी दिल्ली : बीसीसीआई को रणजी ट्रॉफी के साथ तारीखों में टकराव के कारण कूच बिहार ट्रॉफी के कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ सकता है क्योंकि दो टूर्नामेंट एक साथ कराने के लिये अंपायर और मैच रैफरी नहीं हैं. टूर्नामेंट में नौ नये राज्यों के आने से भारतीय क्रिकेट का घरेलू कैलेंडर काफी अस्त व्यस्त […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : बीसीसीआई को रणजी ट्रॉफी के साथ तारीखों में टकराव के कारण कूच बिहार ट्रॉफी के कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ सकता है क्योंकि दो टूर्नामेंट एक साथ कराने के लिये अंपायर और मैच रैफरी नहीं हैं.

टूर्नामेंट में नौ नये राज्यों के आने से भारतीय क्रिकेट का घरेलू कैलेंडर काफी अस्त व्यस्त हो गया है. बीसीसीआई को राष्ट्रीय अंडर 19 टूर्नामेंट के मैच दो या तीन दिन आगे बढ़ाने होंगे.

कूच बिहार ट्रॉफी 19 नवंबर को शुरू होनी थी लेकिन उसी दिन रणजी ट्रॉफी के भी कुछ मैच हैं. बीसीसीआई के महाप्रबंधक (क्रिकेट) सबा करीब ने कहा, कूच बिहार ट्रॉफी दो तीन दिन के लिये आगे बढ़ाई जा सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola