मंधाना, कौर की पारियों के दम पर भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए को हराया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Oct 2018 5:15 PM
मुंबई : स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर की शानदार पारियों के दम पर भारत ए ने तीन मैचों की टी20 क्रिकेट शृंखला के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ए को चार विकेट से हरा दिया. भारतीय टीम ने इस जीत के साथ ही महिला टी20 विश्व कप की तैयारी शुरू कर दी है. पहले बल्लेबाजी करते […]
मुंबई : स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर की शानदार पारियों के दम पर भारत ए ने तीन मैचों की टी20 क्रिकेट शृंखला के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ए को चार विकेट से हरा दिया.
भारतीय टीम ने इस जीत के साथ ही महिला टी20 विश्व कप की तैयारी शुरू कर दी है. पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ए ने 20 ओवर में छह विकेट पर 160 रन बनाये. हीथर ग्राहम ने 43 रन की पारी खेली. भारतीय टीम ने एक ओवर बाकी रहते छह विकेट पर 163 रन बना लिये.
मंधाना ने 40 गेंद में 72 और कौर ने 39 गेंद में 45 रन बनाये. भारत ने जेमिमा रौद्रिगेज (चार) और विकेटकीपर तान्या भाटिया (0) के विकेट जल्दी गंवा दिये थे. कौर का विकेट गिरने पर भारत का स्कोर चार विकेट पर 126 रन था लेकिन पूजा वस्त्रकार ने नाबाद 21 रन बनाकर भारत को जीत तक पहुंचाया.
इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई पारी में ग्राहम के अलावा ताहिला मैकग्रा (31) और नाओमी स्टालेनबर्ग (39) अच्छी शुरुआत के बावजूद बड़ी पारियां नहीं खेल सके. भारत के लिये अनुजा पाटिल और दीप्ति शर्मा ने दो-दो विकेट लिये. दूसरा मैच बुधवार को यहीं खेला जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










