ePaper

...तो ये है विराट कोहली के शानदार फार्म का राज

Updated at : 16 Oct 2018 8:03 AM (IST)
विज्ञापन
...तो ये है विराट कोहली के शानदार फार्म का राज

नयी दिल्ली : वर्तमान में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का बल्ला जमकर चल रहा है. उन्होंने अपने शानदार फॉर्म का राज सोमवार को खोला और उसे सोशल मीडिया पर भी शेयर किया. कोहली ने अपने ट्विटर वॉल पर अपनी एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की और लिखा- फोकस और मेहनत के दम पर कुछ […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : वर्तमान में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का बल्ला जमकर चल रहा है. उन्होंने अपने शानदार फॉर्म का राज सोमवार को खोला और उसे सोशल मीडिया पर भी शेयर किया. कोहली ने अपने ट्विटर वॉल पर अपनी एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की और लिखा- फोकस और मेहनत के दम पर कुछ भी संभव है…आप काम करते रहें, खुद पर भरोसा रखें…आप सभी का दिन अच्छा रहे.

यहां चर्चा कर दें कि टेस्ट में 24 और वनडे में 35 शतक ठोक चुके विराट नये रिकार्ड्स की ओर लगातार बढ़ रहे हैं. उनकी कप्तानी में हाल में भारतीय टीम ने वेस्ट इंडीज को 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से हराया. अब ‘विराट की सेना’ मेहमान वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 वनडे और 3 टी-20 मैचों की सीरीज भी खेलेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola