धनबाद के शाहबाज नदीम ने बनाया विश्व रिकाॅर्ड
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Sep 2018 12:53 PM
चेन्नई : झारखंड के स्पिनर शाहबाज नदीम ने गुरुवार को यहां विजय हजारे ट्राफी में राजस्थान के खिलाफ खेलते हुए 10 रन पर आठ विकेट चटकाकर लिस्ट ए क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का दो दशक पुराना विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया. भारतीय राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने की दावेदारी पेश कर रहे बायें हाथ के स्पिनर […]
चेन्नई : झारखंड के स्पिनर शाहबाज नदीम ने गुरुवार को यहां विजय हजारे ट्राफी में राजस्थान के खिलाफ खेलते हुए 10 रन पर आठ विकेट चटकाकर लिस्ट ए क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का दो दशक पुराना विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया.
भारतीय राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने की दावेदारी पेश कर रहे बायें हाथ के स्पिनर नदीम की उम्दा गेंदबाजी के सामने राजस्थान की टीम 28.3 ओवर में 73 रन पर ढेर हो गयी. नदीम ने 10 ओवर में चार मेडन फेंकते हुए 10 रन देकर आठ विकेट हासिल किये.
लिस्ट ए क्रिकेट में इससे पहले का विश्व रिकाॅर्ड भी भारत के ही बायें हाथ के स्पिनर राहुल संघवी के नाम था. राहुल ने वर्ष 1997-98 में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ दिल्ली की ओर से खेलते हुए 15 रन देकर आठ विकेट चटकायेथे.
संघवी भारत की ओर से वर्ष 2001 में एकमात्र टेस्ट में आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले. नदीम ने अब तक 99 प्रथम श्रेणी मैचों में 29.74 की औसत से 375 विकेट चटकाये हैं.
उन्होंने 87 लिस्ट ए मैचों में 124 विकेट, जबकि 109 टी20 मैचों में 89 विकेट हासिल किये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










