विजय हजारे ट्रॉफी: 17 वर्ष बाद प्रज्ञान के नेतृत्व में खेलेगा बिहार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Sep 2018 8:57 AM
-बिहार टीम घोषित, पटना के केशव बने उपकप्तान, 19 से गुजरात में होंगे मैच पटना : 17 वर्ष बाद बिहार की टीम बीसीसीआई के सीनियर टूर्नामेंट में खेलेगी. बुधवार को विजय हजारे ट्रॉफी (वनडे) के लिए गेस्ट प्लेयर स्पिन गेंदबाज प्रज्ञान ओझा की कप्तानी में बिहार टीम की घोषणा कर दी गयी. टीम का उपकप्तान […]
-बिहार टीम घोषित, पटना के केशव बने उपकप्तान, 19 से गुजरात में होंगे मैच
बीसीसीआई के इस टूर्नामेंट के प्लेट ग्रुप में बिहार का पहला मुकाबला नागालैंड से 19 सितंबर को गुजरात में होगा. बिहार टीम के टॉप पंद्रह में नौ बल्लेबाज, तीन तेज गेंदबाज और तीन स्पिनरों को जगह दी गयी है. वहीं पांच खिलाड़ियों को स्टैंडबाई में रखा गया है. जिसमें तीन तेज गेंदबाज, दो बल्लेबाज और एक ऑफ स्पिनर शामिल है. मुजफ्फरपुर के विकास रंजन को विकेटकीपर बनाया गया है. टीम के कोच अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुब्रतो बनर्जी है, सहायक कोच प्रमोद कुमार, फिजियो डॉ अभिषेक व ट्रेनर गोपाल कुमार है. टीम का मैनेजर प्रदीप कुमार को बनाया गया है.
बिहार क्रिकेट संघ के सचिव रविशंकर प्रसाद सिंह ने बताया कि सीनियर खिलाड़ियों का कैंप फिलहाल स्थगित कर दिया गया है. अब इसकी शुरुआत 20 सितंबर से होगी. गुरुवार की सुबह 10 बजे खिलाड़ियों को शुभकामना देने राज्य के खेल मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि ऊर्जा स्टेडियम में पहुंचेंगे. बिहार टीम 14 को गुजरात के लिए रवाना होगी.
कार्यक्रम : विजय हजारे ट्रॉफी : 19 सितंबर-बिहार-नगालैंड, 20 सितंबर : बिहार-उत्तरारखंड, 24 सितंबर : बिहार-पुडुचेरी, 26 सितंबर : बिहार-मेघालय, 28 सितंबर : बिहार -अरुणाचलप्रदेश, 30 सितंबर: बिहार -सिक्किम, 04 अक्टूबर : बिहार- मणिपुर, 08 अक्टूबर : बिहार- मिजोरम, सभी मैच गुजरात में.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










