धनबाद : बलियापुर की बेटी दुर्गा मुर्मू बनी क्रिकेटर ऑफ द इयर

बलियापुर : बलियापुर घड़बड़ के किसान लुखू मुर्मू की बेटी दुर्गा मुर्मू क्रिकेटर ऑफ द इयर चुनी गयी है. झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) ने 2017-18 के लिए उसके नाम की घोषणा की है. उसे 29 जुलाई को लातेहार में सम्मानित किया जायेगा. दुर्गा मुर्मू ने झारखंड स्टेट वूमेंस अंडर-23 क्रिकेट टीम की कप्तान के […]
बलियापुर : बलियापुर घड़बड़ के किसान लुखू मुर्मू की बेटी दुर्गा मुर्मू क्रिकेटर ऑफ द इयर चुनी गयी है. झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) ने 2017-18 के लिए उसके नाम की घोषणा की है. उसे 29 जुलाई को लातेहार में सम्मानित किया जायेगा. दुर्गा मुर्मू ने झारखंड स्टेट वूमेंस अंडर-23 क्रिकेट टीम की कप्तान के रूप में बेहतर प्रदर्शन किया है. महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को हमेशा हौसला अफजाई करती रहती है.
दुर्गा को सम्मानित करने के ऐलान के बाद बलियापुर में हर्ष का माहौल है. घड़बड़ गांव निवासी किसान लुखू मुर्मू की बेटी दुर्गा मुर्मू को शुरू से ही क्रिकेट में रुचि थी. बड़ादाहा मैदान में 2012 में स्व. पी एल क्रिकेट कोचिंग के कोच श्रीराम दुबे के नेतृत्व में उसने अभ्यास शुरू किया. समाजसेवी राकेश ग्रोवर हमेशा महिला खिलाड़ियों को मार्गदर्शन देते रहते थे.
दुर्गा ने धनबाद, बोकारो, हजारीबाग, रांची समेत अन्य जिलों में बेहतर प्रदर्शन किया. दुर्गा के बेहतर प्रदर्शन से ही प्रभावित होकर ग्रामीण एसपी पी जनार्दन, एसपी की पत्नी मेघना बंसल के अलावा कॉलेज ने भी सम्मानित किया था.
इंडिया टीम में खेलना चाहती है दुर्गा
दुर्गा की इच्छा इंडिया टीम में खेलने की है. वह इसके लिए काफी मेहनत कर रही है. उसे उम्मीद है कि उसका सेलेक्शन इंडिया टीम में जरूर होगा. वह राज्य और देश का नाम रोशन करेगी. कहा कि स्व. पीएल ग्रोवर क्रिकेट कोचिंग के संरक्षक राकेश ग्रोवर व श्रीराम दुबे का मार्गदर्शन हमेशा मिलता है. माता-पिता भी उसका हौसला अफजाई करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




