धौनी के संन्यास की खबरों को रवि शास्त्री ने बताया ‘बकवास’
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Jul 2018 1:23 PM
लीड्स : 17 जुलाई को इंग्लैंड ने भारत को तीसरे वनडे मैच में हराकर सीरीज पर कब्जा जमाया. इस सीरीज में धौनी के प्रदर्शन पर सवाल उठाये जा रहे हैं, पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने भी कल कहा था कि अगर उसे 2019 के विश्वकप में खेलना है, तो अपना प्रदर्शन सुधारना होगा. वहीं कल […]
लीड्स : 17 जुलाई को इंग्लैंड ने भारत को तीसरे वनडे मैच में हराकर सीरीज पर कब्जा जमाया. इस सीरीज में धौनी के प्रदर्शन पर सवाल उठाये जा रहे हैं, पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने भी कल कहा था कि अगर उसे 2019 के विश्वकप में खेलना है, तो अपना प्रदर्शन सुधारना होगा. वहीं कल सोशल मीडिया में यह खबर बहुत तेजी से वायरल हुई कि महेंद्र सिंह धौनी संन्यास की घोषणा करने वाले हैं. इसका कारण यह बताया गया कि धौनी ने अंपायर से बॉल ले लिया था.
टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए शास्त्री ने बताया कि यह खबर बिलकुल गलत और निराधार है. उन्होंने कहा कि यह खबर बकवास है धौनी टीम के साथ हैं.कल सोशल मीडिया पर धौनी के संन्यास की खबर खूब चली जिससे धौनी के प्रशंसकों में निराशा थी.
धौनी के संन्यास को लेकर अटकलें तेज, वायरल वीडियो से सोशल मीडिया में आया भूचाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










