ePaper

बॉल टेंपरिंग के दोषी स्मिथ और वॉर्नर कनाडा टूर्नामेंट में फिर विफल

Updated at : 03 Jul 2018 3:26 PM (IST)
विज्ञापन
बॉल टेंपरिंग के दोषी स्मिथ और वॉर्नर कनाडा टूर्नामेंट में फिर विफल

किंग सिटी (ओंटारियो) : स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर कनाडा के ग्लोबल ट्वेंटी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में विरोधी टीमों की ओर से खेलते हुए विफल रहे. सितारों से सजी इस लीग के सातवें मैच में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व उप कप्तान वार्नर की विनिपेग हाक्स टीम ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्मिथ की टोरंटो नेशनल्स टीम को […]

विज्ञापन

किंग सिटी (ओंटारियो) : स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर कनाडा के ग्लोबल ट्वेंटी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में विरोधी टीमों की ओर से खेलते हुए विफल रहे. सितारों से सजी इस लीग के सातवें मैच में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व उप कप्तान वार्नर की विनिपेग हाक्स टीम ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्मिथ की टोरंटो नेशनल्स टीम को 56 रन से हराया.

वॉर्नर हालांकि इस दौरान दो गेंद में एक ही रन बना सके. स्मिथ भी 10 गेंद में तीन ही रन जुटा पाये और उनकी टीम विनिपेग के छह विकेट पर 164 रन के जवाब में 108 रन पर सिमट गई. स्मिथ ने दो ओवर में 34 रन भी खर्च किए.

केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दौरान गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण में भूमिका के लिए वॉर्नर और स्मिथ पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 12 महीने का प्रतिबंध लगाया है. इन दोनों को हालांकि कनाडा टूर्नामेंट में खेलने की स्वतंत्रता है.

क्रिकेट में वापसी करते हुए वॉर्नर पिछली तीन पारियों में 1, 4 और 1 रन की बना पाए हैं जबकि नेशनल्स की ओर पहले मैच में 61 रन बनाने वाले स्मिथ अगली दो पारियों में 10 और तीन रन ही बना पाए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola