ePaper

कोहली ने करवाया दाढ़ी का बीमा ! , VIDEO वायरल

Updated at : 09 Jun 2018 5:21 PM (IST)
विज्ञापन
कोहली ने करवाया दाढ़ी का बीमा ! , VIDEO वायरल

मुंबई : टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली इस समय दुनिया के सबसे बेहतरीन खिलाडियों की सूची में टॉप पर चल रहे हैं. क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में विराट 50 से अधिक के औसत से रन बरसा रहे हैं. हालांकि विराट फिलहाल गर्दन की दर्द के कारण क्रिकेट से दूर हैं. उन्‍हें इस समय इंग्‍लैंड […]

विज्ञापन

मुंबई : टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली इस समय दुनिया के सबसे बेहतरीन खिलाडियों की सूची में टॉप पर चल रहे हैं. क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में विराट 50 से अधिक के औसत से रन बरसा रहे हैं. हालांकि विराट फिलहाल गर्दन की दर्द के कारण क्रिकेट से दूर हैं. उन्‍हें इस समय इंग्‍लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलने जाना था, लेकिन दर्द के कारण वो काउंटी क्रिकेट से दूर हो गये और अपने घर पर आराम कर रहे हैं.

विराट कोहली दुनिया के सबसे फिट खिलाड़ी माने जाते हैं. क्रिकेट से दूर रहने के बावजूद विराट वर्क आउट और जिम में अपना पसीना बहाते हमेशा नजर आ जाते हैं. यही कारण है कि मैदान पर वो हमेशा फिट रहते हैं और बहुत कम ही ऐसा सुनने में आता है कि कोहली फिटनेस के कारण टीम से बाहर हैं. कोहली अपने क्रिकेट कैरियर के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ पर भी पूरा ध्‍यान रखते हैं. उनका हरेक लूक काफी फेमस होता है और उसका कॉपी युवा खिलाड़ी जरूर करते हैं.

बहरहाल विराट कोहली इस समय सोशल मीडिया पर बेहद चर्चीत हो रहे हैं. दरअसल विराट का एक वीडियो इस समय वायरल हो रहा है. उस वीडियो में कोहली के साथ कुछ लोग नजर आ रहे हैं, जो उनकी दाढ़ी के साथ कुछ कर रहे हैं. इसी को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि विराट कोहली ने अपनी दाढ़ी का बीमा कराया है.वीडियो सामने आने के बाद फैन्‍य काफी मजे ले रहे हैं. उनके साथी क्रिकेट केएल राहुल ने भी वीडियो शेयर करते हुए मजे लिये और लिखा, लगता है विराट कोहली ने अपनी दाढ़ी का बीमा करा लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola