क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी के साथ पुलिसकर्मी ने की मारपीट, बाल खींचे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 May 2018 10:54 PM
जामनगर : टेस्ट क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रीवा से पुलिस के एक कांस्टेबल ने उनकी कार से मामूली दुर्घटना के बाद कथित तौर पर सोमवार को यहां हाथापाई की. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने इस मामले में कांस्टेबल सजाय अहीर को गिरफ्तार किया है. जामनगर जिले के पुलिस अधीक्षक प्रदीप सेजुल ने […]
जामनगर : टेस्ट क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रीवा से पुलिस के एक कांस्टेबल ने उनकी कार से मामूली दुर्घटना के बाद कथित तौर पर सोमवार को यहां हाथापाई की. पुलिस ने यह जानकारी दी.
पुलिस ने इस मामले में कांस्टेबल सजाय अहीर को गिरफ्तार किया है. जामनगर जिले के पुलिस अधीक्षक प्रदीप सेजुल ने बताया कि यह कथित घटना जामनगर में सारू सेक्शन रोड पर हुई जब रीवा जडेजा की कार से कथित तौर पर कांस्टेबल की मोटरसाइकिल को टक्कर लगी जिसने उन पर हमला कर दिया.
उन्होंने कहा, रीवा जडेजा की कार की मोटरसाइकिल से टक्कर के बाद पुलिसकर्मी ने उनसे हाथापाई की. हम उन्हें हर संभव सहायता मुहैया करा रहे हैं और पुलिसकर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे. एक व्यक्ति ने हालांकि खुद को घटना का चश्मदीद बताते हुए दावा किया कि पुलिसकर्मी ने रीवा जडेजा को बुरी तरह मारा.
विजयसिंह चावड़ा ने संवाददाताओं से कहा, ‘पुलिसकर्मी ने रीवा को बेरहमी से मारा और बहस के दौरान उसके बाल तक खींचे. हमने उसे (रीवा को) उससे बचाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










