ePaper

नाराज बीसीसीआई ने आईसीसी पर लगाया बड़ा आरोप, कहा, बोर्ड ने एमपीए का सम्मान नहीं किया

Updated at : 16 May 2018 10:46 PM (IST)
विज्ञापन
नाराज बीसीसीआई ने आईसीसी पर लगाया बड़ा आरोप, कहा, बोर्ड ने एमपीए का सम्मान नहीं किया

नयी दिल्ली : आईसीसी द्वारा पिछले महीनों में लिये गये कुछ फैसलों से नाराज बीसीसीआई के कुछ सदस्यों ने आरोप लगाया कि खेल की विश्व संचालन संस्था ने सदस्य भागीदारी समझौते ( एमपीए ) का सम्मान नहीं किया है. पता चला है कि बीसीसीआई के 18 पूर्ण सदस्यों ने बुधवार शाम हुई ‘ कांफ्रेंस कॉल […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : आईसीसी द्वारा पिछले महीनों में लिये गये कुछ फैसलों से नाराज बीसीसीआई के कुछ सदस्यों ने आरोप लगाया कि खेल की विश्व संचालन संस्था ने सदस्य भागीदारी समझौते ( एमपीए ) का सम्मान नहीं किया है.

पता चला है कि बीसीसीआई के 18 पूर्ण सदस्यों ने बुधवार शाम हुई ‘ कांफ्रेंस कॉल ‘ में विचार विमर्श किया और बोर्ड के हितों की सुरक्षा की बात कही. वर्ष 2014 में एमपीए पर हस्ताक्षर किये गये थे जिसमें भारत को 2021 में 50 ओवर की चैम्पिंयस ट्राफी की मेजबानी करनी थी लेकिन अब बीसीसीआई को ट्वेंटी 20 प्रारूप में टूर्नामेंट की मेजबानी के लिये कहा गया है.

सूत्रों के अनुसार बीसीसीआई सदस्य इस बात से खुश नहीं है क्योंकि क्रिकेट की वैश्विक रणनीति में आईसीसी ने भारतीय प्रशंसकों और राजस्व पर काफी निर्भरता दिखायी है तथा भारत पर अति – निर्भरता के विरोध स्वरूप यह कदम उठाया गया.

अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा , इसलिये भारत के संबंध में उनका इरादा स्पष्ट है. चैम्पिंयस ट्राफी को विश्व टी 20 टूर्नामेंट में तब्दील करने का फैसला भी इसी तरह का निर्णय है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola