ePaper

BCCI ने क्रिकेट आस्ट्रेलिया को लिखा, डे-नाइट टेस्ट नहीं खेलेगा भारत

Updated at : 07 May 2018 4:28 PM (IST)
विज्ञापन
BCCI ने क्रिकेट आस्ट्रेलिया को लिखा, डे-नाइट टेस्ट नहीं खेलेगा भारत

नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने क्रिकेट आस्ट्रेलिया को आधिकारिक तौर पर सूचित कर दिया है कि भारत इस साल के आखिर में अपने आस्ट्रेलियाई दौरे में दिन रात्रि टेस्ट मैच नहीं खेलेगा. क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) दूधिया रोशनी में गुलाबी गेंद से टेस्ट मैच के आयोजन के लिए जोर दे रहा है क्योंकि […]

विज्ञापन


नयी दिल्ली :
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने क्रिकेट आस्ट्रेलिया को आधिकारिक तौर पर सूचित कर दिया है कि भारत इस साल के आखिर में अपने आस्ट्रेलियाई दौरे में दिन रात्रि टेस्ट मैच नहीं खेलेगा. क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) दूधिया रोशनी में गुलाबी गेंद से टेस्ट मैच के आयोजन के लिए जोर दे रहा है क्योंकि पिछले कुछ वर्षों में वहां का दौरा करने वाली टीमें दिन रात्रि मैच खेलती रही हैं लेकिन भारतीय बोर्ड ने साफ किया है कि वह लाल गेंद के परंपरागत मैचों से नहीं हटेगा.

मुख्य कोच रवि शास्त्री की अगुवाई वाले भारतीय टीम प्रबंधन ने प्रशासकों की समिति (सीए) को बताया कि टीम को दिन रात्रि टेस्ट मैच की तैयारी के लिए कम से कम 18 महीने की जरूरत पड़ेगी. इसके बाद कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी को सीए के मुख्य कार्यकारी जेम्स सदरलैंड तक संदेश पहुंचाने के लिए कहा गया. सीए चाहता है कि एडिलेड में छह से दस दिसंबर तक होने वाला पहला टेस्ट मैच गुलाबी गेंद से खेला जाये. चौधरी ने सदरलैंड को भेजे गये ईमेल में लिखा है, ‘प्रशासकों की समिति ने मुझे यह संदेश पहुंचाने का निर्देश दिया है कि भारत इस प्रारूप में लगभग एक साल बाद ही खेलना शुरू कर पायेगा.

केएल राहुल की पारी ने दिलायी किंग्स इलेवन पंजाब को जीत :बहुतुले

वर्तमान परिस्थितियों में मुझे यह कहते हुए खेद है कि प्रस्तावित दिन रात्रि टेस्ट मैच नहीं खेला जा सकता है और सभी टेस्ट मैच परंपरागत ढांचे में ही खेले जायेंगे.’ पिछले सप्ताह सदरलैंड ने आस्ट्रेलिया में एक रेडियो स्टेशन से कहा था कि भारत इसलिए गुलाबी गेंद से टेस्ट मैच नहीं खेलना चाहता है क्योंकि वह श्रृंखला जीतने के लिए बेताब है. आस्ट्रेलिया ने घरेलू सरजमीं पर अभी तक कोई दिन रात्रि टेस्ट मैच नहीं गंवाया है. भारतीय खिलाड़ियों में केवल चेतेश्वर पुजारा और मुरली विजय ने ही दलीप ट्राफी में गुलाबी गेंद से दिन रात्रि मैच खेला है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola