ePaper

बड़े दिलवाले हैं शिखर धवन, बेटी आलिया को कुछ यूं किया ‘बर्थ विश’

Updated at : 05 May 2018 1:16 PM (IST)
विज्ञापन
बड़े दिलवाले हैं शिखर धवन, बेटी आलिया को कुछ यूं किया ‘बर्थ विश’

भारतीय क्रिकेट टीम के धुरंधर क्रिकेटर शिखर धवन इन दिनों आईपीएल में बिजी हैं, लेकिन तमाम व्यस्तताओं के बावजूद आज उन्होंने अपनी बेटी आलिया को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. शिखर ने लिखा – हैप्पी बर्थडे मेरी एंजेल आलिया. तुम बहुत ही प्यारी हो हम तुम पर हमेशा गर्व करते हैं. यह दिन तुम्हारे लिए खास […]

विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट टीम के धुरंधर क्रिकेटर शिखर धवन इन दिनों आईपीएल में बिजी हैं, लेकिन तमाम व्यस्तताओं के बावजूद आज उन्होंने अपनी बेटी आलिया को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. शिखर ने लिखा – हैप्पी बर्थडे मेरी एंजेल आलिया. तुम बहुत ही प्यारी हो हम तुम पर हमेशा गर्व करते हैं. यह दिन तुम्हारे लिए खास हो. मुझे दुख है कि इस दिन साथ जश्न मनाने के लिए मैं मौजूद नहीं हूं, लेकिन मैं दिल से हमेशा तुम्हारे साथ हूं, ढेर सारा प्यार.

शिखर धवन ने खुद से 10 साल बड़ी कनाडा में रहने वाली आयशा मुखर्जी से शादी की है. आयशा की पहली शादी से दो बेटियां हैं आलिया और रेया. शिखर धवन का इन बच्चियों के साथ बहुत ही शानदार ट्‌यूनिंग है. वे अकसर साथ मस्ती करते नजर आते हैं. शिखर ने कई बार इनके साथ वीडियो अपलोड किया है. शिखर और आयशा का एक बेटा है जोरावर.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola