ePaper

BCCI को RTI के दायरे में लाने की विधि आयोग ने की अनुशंसा, कहा, सरकारों से मिलता है वित्तीय लाभ

Updated at : 18 Apr 2018 5:01 PM (IST)
विज्ञापन
BCCI को RTI के दायरे में लाने की विधि आयोग ने की अनुशंसा, कहा, सरकारों से मिलता है वित्तीय लाभ

नयी दिल्ली : विधि आयोग ने बीसीसीआई को आरटीआई के दायरे में लाने की अनुशंसा की है. आयोग ने कहा है कि बीसीसीआई सरकार के एक अंग के तौर पर काम करती है, इसलिए इसे आरटीआई के दायरे में लाना चाहिए. विधि आयोग ने कहा कि बीसीसीआई को कर की छूट और भूमि अनुदानों के […]

विज्ञापन


नयी दिल्ली
: विधि आयोग ने बीसीसीआई को आरटीआई के दायरे में लाने की अनुशंसा की है. आयोग ने कहा है कि बीसीसीआई सरकार के एक अंग के तौर पर काम करती है, इसलिए इसे आरटीआई के दायरे में लाना चाहिए. विधि आयोग ने कहा कि बीसीसीआई को कर की छूट और भूमि अनुदानों के तौर पर संबंधित सरकारों से अच्छा खासा वित्तीय लाभ मिलता है.

विधि आयोग ने अनुशंसा बीसीसीआई के कामकाज को पारदर्शी बनाने के लिए की है. लॉ कमीशन ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि बीसीसीआई को पब्लिक बॉडी का दर्जा मिलना चाहिए. अगर सरकार विधि आयोग की रिपोर्ट को मानती है तो बीसीसीआई में काफी बदलाव दिख सकता है. साथ ही सूचना के अधिकार के तहत आ जाने के बाद कोई भी व्यक्ति बीसीसीआई के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola