ePaper

केएल राहुल ने IPL इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक जमाया, टूट गया पठान का रिकॉर्ड

Updated at : 08 Apr 2018 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
केएल राहुल ने IPL इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक जमाया, टूट गया पठान का रिकॉर्ड

मोहाली : इंडियन प्रीमियर लीग के 11 वें सत्र के दूसरे मैच में पंजाब टीम के बल्‍लेबाज केएल राहुल ने आईपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक जमाकर तहलका मचा दिया है. उन्‍होंने दिल्‍ली के खिलाफ बल्‍लेबाजी करते हुए मात्र 14 गेंद पर 6 चौके और 4 छक्‍कों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया. उन्‍होंने […]

विज्ञापन

मोहाली : इंडियन प्रीमियर लीग के 11 वें सत्र के दूसरे मैच में पंजाब टीम के बल्‍लेबाज केएल राहुल ने आईपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक जमाकर तहलका मचा दिया है.

उन्‍होंने दिल्‍ली के खिलाफ बल्‍लेबाजी करते हुए मात्र 14 गेंद पर 6 चौके और 4 छक्‍कों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया. उन्‍होंने यूसुफ पठान और वेस्‍टइंडीज टीम के बल्‍लेबाज सुनील नारायण के 15 गेंद पर अर्धशतक के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है.

राहुल अब आईपीएल इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले खिलाड़ी बन गये हैं. इससे पहले केकेआर की ओर से खेलते हुए यूसुफ पठान के 2014 में 15 गेंद पर अर्धशतक जमाया था. वहीं एस नारायण ने बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए 2017 में 15 गेंद पर ही अर्धशतक बनाया था. सुरेश रैना ने भी आईपीएल में 16 गेंद पर अर्धशतक जमाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola