ePaper

बेटे जोरावर से मिलने आस्ट्रेलिया पहुंचे ‘गब्बर’ शिखर धवन, पत्नी के साथ ट्‌वीट की रोमांटिक तसवीर

Updated at : 29 Mar 2018 1:18 PM (IST)
विज्ञापन
बेटे जोरावर से मिलने आस्ट्रेलिया पहुंचे ‘गब्बर’ शिखर धवन, पत्नी के साथ ट्‌वीट की रोमांटिक तसवीर

नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के ‘गब्बर’ शिखर धवन इन दिनों आस्ट्रेलिया में अपनी पत्नी आयशा मुखर्जी और बच्चों के साथ छुट्टी मना रहे हैं. शिखर ने आज अपनी और आयशा की दो बेहद रोमांटिक तसवीर सोशल मीडिया में शेयर की है, जिसमें दोनों एक दूसरे में खोये नजर आ रहे हैं. शिखर ने […]

विज्ञापन


नयी दिल्ली :
भारतीय क्रिकेट टीम के ‘गब्बर’ शिखर धवन इन दिनों आस्ट्रेलिया में अपनी पत्नी आयशा मुखर्जी और बच्चों के साथ छुट्टी मना रहे हैं. शिखर ने आज अपनी और आयशा की दो बेहद रोमांटिक तसवीर सोशल मीडिया में शेयर की है, जिसमें दोनों एक दूसरे में खोये नजर आ रहे हैं. शिखर ने तसवीर के साथ कैप्शन लिखा है- लुक अॅाफ लव. तसवीर में दोनों स्वमिंग पुल के पास बैठे नजर आ रहे हैं, एक तसवीर में शिखर, आयशा की गोद में सिर रखे हुए हैं.

शिखर 27 तारीख को अचानक अपने बेटे से मिलने उसके स्कूल पहुंच गये थे, जहां वह पढ़ रहा है. शिखर ने इसका वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह अपने बेटे जोरावर के साथ दिख रहे हैं. जोरावर चार साल का है और अभी आस्ट्रेलिया में पढ़ता है.

शिखर लिखते हैं कि वे अपने परिवार से मिलने के लिए अगले एक सप्ताह तक का इंतजार नहीं कर सकते थे, इसलिए वे वहां पहुंच गये. वीडियो में आयशा मुखर्जी की दोनों बेटियां भी नजर आ रही हैं. शिखर ने मेलबॉर्न में रहने वाली आयशा मुखर्जी से 2012 में शादी की थी. इन दोनों में फेसबुक के जरिये पहचान हुई थी. आयशा की पहली शादी से दो बेटियां हैं रिया और आलिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola