बॉल टेंपरिंग मामले में पहली बार बोले सचिन तेंदुलकर, स्मिथ-वार्नर की सजा को सही ठहराया

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Mar 2018 10:02 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सचिन तेंदुलकर का मानना है कि गेंद से छेड़छाड़ मामले में ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ और उप कप्तान डेविड वार्नर पर एक साल का प्रतिबंध लगाकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सही फैसला किया है. स्मिथ और वार्नर के आईपीएल में खेलने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है जबकि युवा सलामी बल्लेबाज […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सचिन तेंदुलकर का मानना है कि गेंद से छेड़छाड़ मामले में ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ और उप कप्तान डेविड वार्नर पर एक साल का प्रतिबंध लगाकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सही फैसला किया है.

स्मिथ और वार्नर के आईपीएल में खेलने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है जबकि युवा सलामी बल्लेबाज कैमरन बेनक्राफ्ट को नौ महीने के लिए प्रतिबंधित किया गया है.

इससे पहले आईसीसी ने स्मिथ को एक मैच के लिए प्रतिबंधित किया था और उन पर पूरी मैच फीस का जुर्माना लगाया था. तेंदुलकर ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा, क्रिकेट को भद्रजनों के खेल के रूप में जाना जाता है. यह ऐसा खेल है जिसके बारे में मेरा मानना है कि इसे पाक साफ तरीके से खेलना जाना चाहिए.

जो भी हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन खेल की अखंडता को बनाए रखने के लिए सही फैसला किया गया. जीतना महत्वपूर्ण है लेकिन यह अधिक महत्वपूर्ण है कि आप किस तरह जीतते हो.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola