ePaper

ऑस्‍ट्रेलिया क्रिकेट में भूचाल, कोच पद से इस्‍तीफा देंगे लेहमैन, स्मिथ और वॉर्नर पर लग सकता है 12 महीने का बैन

Updated at : 27 Mar 2018 4:15 PM (IST)
विज्ञापन
ऑस्‍ट्रेलिया क्रिकेट में भूचाल, कोच पद से इस्‍तीफा देंगे लेहमैन, स्मिथ और वॉर्नर पर लग सकता है 12 महीने का बैन

सिडनी : गेंद से छेड़खानी मामले के बाद क्रिकेट आस्ट्रेलिया में भूचाल आ गया है. मामला प्रकाश में आने के बाद इस्‍तीफा का दौर शुरू हो गया है. ऑस्‍ट्रेलिया टीम के मुख्‍य कोच डैरेन लेहमैन अपने पद से इस्‍तीफा देने वाले हैं. वहीं ऐसी खबर है कि क्रिकेट ऑस्‍ट्रेलिया स्‍टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर […]

विज्ञापन

सिडनी : गेंद से छेड़खानी मामले के बाद क्रिकेट आस्ट्रेलिया में भूचाल आ गया है. मामला प्रकाश में आने के बाद इस्‍तीफा का दौर शुरू हो गया है. ऑस्‍ट्रेलिया टीम के मुख्‍य कोच डैरेन लेहमैन अपने पद से इस्‍तीफा देने वाले हैं.

वहीं ऐसी खबर है कि क्रिकेट ऑस्‍ट्रेलिया स्‍टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर 12 महीने की बैन लगाने की तैयारी में है. फिलहाल आईसीसी ने स्मिथ पर मैच फिस का 100 प्रतिशत जुर्माना और एक मैच का बैन लगाया है.

बॉल टेंपरिंग मामले को लेकर आज दक्षिण अफ्रीका में आपात बैठक बुलायी गयी है. जिसमें कोच कोच डेरेन लीमन और कप्तान स्टीव स्मिथ के भविष्य का फैसला किया जाएगा. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख जेम्स सदरलैंड पर कड़ा फैसला करने के लिये भारी दबाव है क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने टीम संस्कृति को बदहाल करार दिया है.

वह आज जोहानिसबर्ग पहुंचेंगे जहां वह इस संस्था की आचार संहिता संबंधी समिति के प्रमुख इयान राय से मिलेंगे. सदरलैंड और राय कड़े फैसले कर सकते हैं. स्मिथ के साथी कैमरन बैनक्राफ्ट को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दौरान गेंद से छेड़छाड़ करते हुए पाया गया था. इसका मतलब है कि वह जोहानिसबर्ग में शुक्रवार से शुरू होने वाले चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे.

लीमन इस विवाद के शुरू होने के बाद से ही चुप्पी साधे हुए हैं लेकिन ब्रिटिश टेलीग्राफ के अनुसार उन्होंने अपना पद छोड़ने का फैसला कर लिया है जो कि तुरंत प्रभाव से लागू होगा. इसका मतलब है कि वह भी इस टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं होंगे. लीमन 2013 में टीम के कोच बने थे जब मिकी आर्थर को बर्खास्त किया गया था. जस्टिन लैंगर को उनका स्थान लेने के लिये मजबूत दावेदार माना जा रहा है हालांकि रिकी पोंटिंग का नाम भी चर्चा में है.

सदरलैंड ने क्रिकेट प्रेमियों को भेजे ईमेल में कहा, हम बुधवार की सुबह तक ऑस्ट्रेलियाई जनता को जांच और परिणामों से अवगत कराने की स्थिति में रहेंगे. उन्होंने कहा, हम इस स्थिति पर सभी के सरोकारों को समझते हैं तथा हम इसमें शामिल संबंधित मुद्दों से अच्छी तरह से निबटने के लिये उचित प्रक्रिया का पालन कर रहे हैं.

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री मैलकम टर्नबुल ने आज फिर दोहराया कि यह ऑस्ट्रेलिया के लिये घोर अपमान है और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को पूरी दृढ़ता के साथ कार्रवाई करनी चाहिए. पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कोच जान बुकानन ने कहा कि स्मिथ को कप्तान पद से इस्तीफा दे देना चाहिए और क्रिकेट प्रमुखों को पूरे पारदर्शी तरीके से जांच करनी चाहिए.

उन्होंने कहा, यह ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के सदस्यों के लिये बहुत मुश्किल समय है. मेरा मानना है कि यह खिलाड़ियों और स्टाफ के व्यवहार, कार्यों और फैसलों को नया स्वरूप देने का सुनहरा अवसर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola