भारत-अमेरिका शृंखला को ICC की मंजूरी नहीं, भाग लेने वालों पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई
Updated at : 12 Mar 2018 3:31 PM (IST)
विज्ञापन

दुबई : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने निष्कासित अमेरिकी क्रिकेट संघ द्वारा भारत के खिलाफ प्रस्तावित दो द्विपक्षीय शृंखलाओं को मंजूरी देने से आज इंकार कर दिया. अमेरिकी क्रिकेट संघ को आईसीसी ने जून 2017 में निष्कासित कर दिया था. उसने अप्रैल और मई में भारतीय महिला और पुरुष टीमों के साथ द्विपक्षीय टी20 शृंखलाओं की […]
विज्ञापन
दुबई : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने निष्कासित अमेरिकी क्रिकेट संघ द्वारा भारत के खिलाफ प्रस्तावित दो द्विपक्षीय शृंखलाओं को मंजूरी देने से आज इंकार कर दिया.
अमेरिकी क्रिकेट संघ को आईसीसी ने जून 2017 में निष्कासित कर दिया था. उसने अप्रैल और मई में भारतीय महिला और पुरुष टीमों के साथ द्विपक्षीय टी20 शृंखलाओं की मेजबानी का ऐलान किया था.
इसे भी पढ़ें…
फिर वायरल हुआ अनुष्का-विराट का रोमांटिक kissing pose
आईसीसी ने एक विज्ञप्ति में कहा, दोनों शृंखलायें अनधिकृत हैं जिन्हें बीसीसीआई या आईसीसी मंजूरी नहीं देते. आईसीसी ने यह भी कहा कि इसमें भाग लेने वालों को अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना भी करना पड़ सकता है. उन्होंने कहा, यह बात खिलाड़ियों, मैच अधिकारियों, कोचिंग और प्रबंधन स्टाफ सभी पर लागू होती है.
इसे भी पढ़ें…
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




