ePaper

खुलासा, डिकाक ने किया था वार्नर की पत्नी पर अभद्र टिप्‍पणी

Updated at : 08 Mar 2018 6:05 PM (IST)
विज्ञापन
खुलासा, डिकाक ने किया था वार्नर की पत्नी पर अभद्र टिप्‍पणी

सिडनी : ऑस्ट्रेलिया के उपकप्तान डेविड वार्नर ने दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकाक पर पत्नी के बारे में अभद्र टिप्पणी का आरोप लगाते हुए कहा कि वह हमेशा अपने परिवार के बचाव में खड़े रहेंगे. वार्नर और डिकाक डरबन में पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन (रविवार) चाय के विश्राम के दौरान ड्रेसिंग […]

विज्ञापन

सिडनी : ऑस्ट्रेलिया के उपकप्तान डेविड वार्नर ने दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकाक पर पत्नी के बारे में अभद्र टिप्पणी का आरोप लगाते हुए कहा कि वह हमेशा अपने परिवार के बचाव में खड़े रहेंगे.

वार्नर और डिकाक डरबन में पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन (रविवार) चाय के विश्राम के दौरान ड्रेसिंग रूम के करीब आपस में भिड़ गये थे जो कि सीसीटीवी कैमरे में आ गया था. आईसीसी आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिये वार्नर पर मैच फीस का 75 प्रतिशत जुर्माना लगाने के साथ ही उनके खाते में तीन डिमेरिट अंक जोड़ दिए गए जबकि डिकाक पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगा.

इसे भी पढ़ें…

वार्नर को डिकाक से भिड़ना पड़ा महंगा, आईसीसी ने लगाया जुर्माना

वार्नर ने माना कि रविवार को ड्रेसिंग रूम जाते समय वह डिकाक की टिप्पणी पर अपनी भावनाओं को काबू में नहीं रख सके. उन्होंने कहा कि मुझे विपक्षी खिलाड़ियों और प्रशंसकों की टिप्पणी से कोई परेशानी नहीं है लेकिन डिकाक की छींटाकशी ने हद पार कर दी.
वार्नर ने कहा, मैंने फुटेज देखा और उसमें मैं जैसा दिख रहा हूं मुझे उस पर खेद है लेकिन मैं ऐसा ही हूं. मैंने भावनात्मक प्रतिक्रिया दी और इस पर माफी भी मांगी. ऑस्ट्रेलियाई उपकप्तान ने कहा, लेकिन मैं हमेशा अपने परिवार के लिए खड़ा रहूंगा.
इस घटना के बाद दोनों खिलाड़ियों ने बातचीत नहीं की है और वार्नर ने कहा कि वह जल्द ही डिकाक से बात करने की कोशिश करेंगे. उन्होंने कहा, उम्मीद है, मैं अगले दो दिनों, या मैच, या फिर शृंखला के बाद उनसे बात करूंगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola