ePaper

दक्षिण अफ्रीका को लगा बड़ा झटका, कप्‍तान डु प्‍लेसिस सीरीज से बाहर, मार्कराम करेंगे टीम की अगुवाई

Updated at : 03 Feb 2018 6:54 PM (IST)
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका को लगा बड़ा झटका, कप्‍तान डु प्‍लेसिस सीरीज से बाहर, मार्कराम करेंगे टीम की अगुवाई

सेंचुरियन : नियमित कप्तान फाफ डु प्लेसिस के चोट के कारण बाहर होने के बाद क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ बाकी पांच वनडे मैचों के लिये आज 23 बरस के बल्लेबाज एडेन मार्कराम को कप्तान बनाया. डरबन में पहले वनडे के दौरान डुप्लेसिस की दाहिनी उंगली में फ्रेक्चर हो गया था. मार्कराम अभी […]

विज्ञापन

सेंचुरियन : नियमित कप्तान फाफ डु प्लेसिस के चोट के कारण बाहर होने के बाद क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ बाकी पांच वनडे मैचों के लिये आज 23 बरस के बल्लेबाज एडेन मार्कराम को कप्तान बनाया.

डरबन में पहले वनडे के दौरान डुप्लेसिस की दाहिनी उंगली में फ्रेक्चर हो गया था. मार्कराम अभी तक सिर्फ दो वनडे खेल चुके हैं जिन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ अक्तूबर 2017 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था.

इसे भी पढ़ें…

पढ़ें, अंडर 19 टीम की जीत पर कोच राहुल द्रविड़ ने क्‍या कहा ?

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका की चयन समिति के प्रमुख लिंडा जोंडी ने कहा ,‘यह कठिन फैसला नहीं था. यदि एबी डिविलियर्स होते तो हम कोई और विकल्प देखते. लेकिन अभी दोनों पूर्व कप्तान भी नहीं है तो मार्कराम को आजमाने का मौका है.

इसे भी पढ़ें…

#U19CWC : भारत चौथी बार बना चैंपियन, कैफ, विराट, उन्मुक्त के बाद पृथ्वी ने दिलाया खिताब

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola