IPL Auction: बजाओ डंका! राजस्थान रायल्स ने खोला खजाना, उनादकट और गौतम पर लगायी मोटी रकम

Updated at : 28 Jan 2018 1:58 PM (IST)
विज्ञापन
IPL Auction: बजाओ डंका! राजस्थान रायल्स ने खोला खजाना, उनादकट और गौतम पर लगायी मोटी रकम

बेंगलुरू : भारतीय तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को राजस्थान रायल्स ने आईपीएल नीलामी के दूसरे दिन रविवार को यहां 11.50 करोड़ रूपये की मोटी धनराशि में खरीदा जबकि दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज डेल स्टेन को कोई खरीदार नहीं मिला. रायल्स को सोच समझकर खर्चा करने के लिये जाना जाता है लेकिन आज उसने अपना खजाना […]

विज्ञापन

बेंगलुरू : भारतीय तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को राजस्थान रायल्स ने आईपीएल नीलामी के दूसरे दिन रविवार को यहां 11.50 करोड़ रूपये की मोटी धनराशि में खरीदा जबकि दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज डेल स्टेन को कोई खरीदार नहीं मिला. रायल्स को सोच समझकर खर्चा करने के लिये जाना जाता है लेकिन आज उसने अपना खजाना खोला तथा कर्नाटक के आफ स्पिनर कृष्णप्पा गौतम को भी 6.20 करोड़ रूपये में अपनी टीम से जोड़ा.

उनादकट नीलामी में अब तक के सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बन गये हैं. उनका आधार मूल्य 1.5 करोड़ रूपये थे लेकिन चेन्नई सुपरकिंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच चली बोली के कारण उनकी कीमत 11.50 करोड़ रूपये तक पहुंच गयी. यह अलग बात है कि आखिर में राजस्थान रायल्स उन्हें खरीदने में सफल रहा.

राजस्थान रायल्स अपने ट्विटर वॉल पर उनादकट की तस्वीर शेयर की और लिखा- धुआंदार गेंदबाज जयदेव उनादकट अब राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलेंगे! बजाओ डंका!

उनादकट को टी-20 की उनकी विशेषज्ञता के कारण इतनी अधिक धनराशि मिली. पिछले सत्र में उन्होंने राइजिंग सुपरजाइंट की तरफ से 13.41 की औसत से 24 विकेट लिये थे. रायल्स ने शनिवार को भी सबसे अधिक कीमत देकर इंग्लैंड के बेन स्टोक्स को खरीदा था. उसने स्टोक्स पर 12.50 करोड़ रूपये खर्च किये थे. जो अन्य खिलाड़ी महंगे बिके उनमें गौतम भी शामिल हैं. उनका आधार मूल्य 20 लाख रूपये था लेकिन उन्हें 31 गुणा अधिक कीमत मिली.

टीमों ने अपनी रणनीति के अनुसार भारतीय खिलाड़ियों चाहे वह तेज गेंदबाज हों या स्पिनरों का चयन किया. गेंदबाजी आलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को आरसीबी ने 3.2 करोड़ रूपये में खरीदा. पंजाब के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा तीन करोड़ रूपये में सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़े. किंग्स इलेवन पंजाब ने राइट टू मैच का उपयोग करके मोहित शर्मा को 2.4 करोड़ रूपये में अपनी टीम में लिया. झारखंड के स्पिनर शाहबाज नदीम को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 3.2 करोड़ रूपये में अपनी टीम में बनाये रखा जबकि मोहम्मद सिराज को आरसीबी ने 2.6 करोड़ रूपये में खरीदा.

कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों जैसे स्टेन, इंग्लैंड के इयोन मोर्गन और न्यूजीलैंड के कोरे एंडरसन को कोई खरीदार नहीं मिला.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola