INDvsRSA : लुंगी को अच्छे प्रदर्शन का मिला ईनाम, दक्षिण अफ्रीका वनडे टीम में शामिल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jan 2018 3:48 PM
जोहानिसबर्ग : युवा तेज गेंदबाज लुंगी एंगिडि को अच्छे प्रदर्शन का ईनाम देते हुए भारत के खिलाफ एक फरवरी से शुरू हो रही छह मैचों की वनडे श्रृंखला के लिये दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम में शामिल किया गया है. इक्कीस बरस के एंगिडि ने सेंचुरियन में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया और सात विकेट लेकर […]
जोहानिसबर्ग : युवा तेज गेंदबाज लुंगी एंगिडि को अच्छे प्रदर्शन का ईनाम देते हुए भारत के खिलाफ एक फरवरी से शुरू हो रही छह मैचों की वनडे श्रृंखला के लिये दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम में शामिल किया गया है. इक्कीस बरस के एंगिडि ने सेंचुरियन में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया और सात विकेट लेकर मैन आफ द मैच रहे. वह पहले वनडे टीम में शामिल होने के बावजूद चोट के कारण खेल नहीं सके थे.
तेज गेंदबाज मोर्नी मोर्कल और हरफनमौला क्रिस मौरिस भी 15 सदस्यीय टीम में हैं. दोनों बांग्लादेश के खिलाफ वनडे श्रृंखला से चोट के कारण बाहर थे. दक्षिण अफ्रीका ने इमरान ताहिर और चाइनामैन तबरेज शम्सी के रूप में दो स्पिनरों को भी शामिल किया है.
इसे भी पढ़ें…लुंगी ने टीम इंडिया को कराया ‘लुंगी डांस’, भारत की शर्मनाक हार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










