भारत ने पाकिस्‍तान को रौंदकर लगातार दूसरी बार जीता ब्लाइंड क्रिकेट विश्व कप, सुनील बने हीरो

Updated at : 20 Jan 2018 6:46 PM (IST)
विज्ञापन
भारत ने पाकिस्‍तान को रौंदकर लगातार दूसरी बार जीता ब्लाइंड क्रिकेट विश्व कप, सुनील बने हीरो

शारजाह : सुनील रमेश के शानदार 93 रन से भारत ने आज यहां रोमांचक फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को दो विकेट से हराकर नेत्रहीन क्रिकेट विश्व कप खिताब बरकरार रखा. पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने बदर मुनीर के 57 रन, रियासत खान के 48 रन और कप्तान निसार अली के 47 रन के […]

विज्ञापन

शारजाह : सुनील रमेश के शानदार 93 रन से भारत ने आज यहां रोमांचक फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को दो विकेट से हराकर नेत्रहीन क्रिकेट विश्व कप खिताब बरकरार रखा.

पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने बदर मुनीर के 57 रन, रियासत खान के 48 रन और कप्तान निसार अली के 47 रन के उपयोगी योगदान से 40 ओवर में आठ विकेट पर 307 रन का स्कोर खड़ा किया. भारत के लिये दीपक मलिक और रामबीर ने दो दो विकेट चटकाये जबकि सुनील रमेश ने एक विकेट झटका. इसके बाद भारतीय टीम ने रमेश की 67 गेंद में 93 रन और कप्तान अजय रेड्डी की 60 गेंद में 62 रन की बेहतरीन पारी के बूते यह लक्ष्य एक ओवर रहते ही हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया.

भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में इसी प्रतिद्वंद्वी को हराकर 2014 में खिताब जीता था. इस लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रकाश और वेंकटेश ने शानदार शुरुआत करायी. इन दोनों ने 10 रन प्रति ओवर की गति से स्कोर बनाना जारी रखा. वेंकटेश ने 32 गेंद में 35 रन बनाये जबकि प्रकाश ने 42 गेंद में 44 रन की पारी खेली.

पाकिस्तान ने हालांकि अंत में लगातार तीन विकेट झटककर दबाव बना लिया था और भारत को थोड़ी परेशानी हुई लेकिन एक वाइड गेंद के बाउंड्री पर पहुंचने से पलड़ा भारतीय टीम की ओर झुक गया। भारत ने 13 जनवरी को ग्रुप चरण में भी पाकिस्तान को पस्त किया था. गत चैम्पियन ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को सात विकेट से मात दी थी.

भारतीय टीम के लिये बधाईयों का तांता शुरू हो गया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी उपलब्धि के लिये भारतीय टीम को बधाई दी. मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘हमारी क्रिकेट टीम को 2018 नेत्रहीन क्रिकेट विश्व कप जीतने के लिये बधाई. उन्होंने देश को गौरवान्वित किया तथा अपने खेल और शानदार रवैये से प्रत्येक भारतीय को प्रेरित किया. सही मायने में चैम्पियन.’

अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने भी टीम की प्रशंसा की. उन्होंने लिखा, ‘टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की। नेत्रहीन क्रिकेट विश्व कप खिताब जीतने के लिये बधाई.’ पूर्व स्टाइलिश बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने लिखा, ‘‘नेत्रहीन क्रिकेट विश्व कप जीतने के लिये भारतीय टीम के प्रत्येक सदस्य को बधाई.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola