कोहली ने हार का ठीकरा बल्लेबाजों पर फोड़ा, बोले, नाकामी से हारे शृंखला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jan 2018 6:26 PM
सेंचुरियन : भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आज यहां कहा कि बल्लेबाजों की नाकामी के कारण उनकी टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शृंखला गंवानी पड़ी. भारत को दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के पांचवें दिन आज यहां 135 रन से हार का सामना करना पड़ा जिससे उसने तीन मैचों की शृंखला 0-2 से गंवा दी […]
सेंचुरियन : भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आज यहां कहा कि बल्लेबाजों की नाकामी के कारण उनकी टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शृंखला गंवानी पड़ी. भारत को दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के पांचवें दिन आज यहां 135 रन से हार का सामना करना पड़ा जिससे उसने तीन मैचों की शृंखला 0-2 से गंवा दी है.
भारतीय टीम ने केपटाउन में पहला टेस्ट मैच 72 रन से गंवाया था. कोहली ने मैच के बाद कहा, ‘हम अच्छी भागीदारी करने और बढ़त बनाने में नाकाम रहे. हम हार के लिये स्वयं जिम्मेदार हैं. गेंदबाजों ने अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभायी लेकिन बल्लेबाजों के कारण टीम को हार का मुंह देखना पड़ा.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










