अब MRS अनुष्का शर्मा ने किया विराट को ग्राउंड पर चियर, हो रहीं ट्रोल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jan 2018 1:24 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली :क्रिकेट ग्राउंड पर विराट कोहली को अनुष्का शर्मा द्वारा चियर करते तो सबने देखा है, लेकिन इसमें नयी बात यह है कि इस बार अनुष्का शर्मा गर्लफ्रेंड की तरह नहीं, बल्कि बतौर पत्नी ग्राउंड पर मौजूद थीं. यही कारण है कि जब दर्शकों ने अनुष्का को चीयर करते देखा, तो उनकी खुशी का […]

विज्ञापन


नयी दिल्ली :
क्रिकेट ग्राउंड पर विराट कोहली को अनुष्का शर्मा द्वारा चियर करते तो सबने देखा है, लेकिन इसमें नयी बात यह है कि इस बार अनुष्का शर्मा गर्लफ्रेंड की तरह नहीं, बल्कि बतौर पत्नी ग्राउंड पर मौजूद थीं. यही कारण है कि जब दर्शकों ने अनुष्का को चीयर करते देखा, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा.

अनुष्का शर्मा कल दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे मैच के दौरान खिलाड़ियों की पत्नियों के साथ बैठी दिखीं. हालांकि कल विराट का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और वे सस्ते में आउट हो गये थे. अनुष्का की यह तसवीर तेजी से वायरल हो रही है इस तसवीर में भुवनेश्वर कुमार की पत्नी नुपूर नागर, शिखर धवन की पत्नी आयशा और रोहित शर्मा की पत्नी रितिका भी नजर आ रही हैं. अनुष्का को ग्राउंड पर देखकर दर्शक खुश तो हुए लेकिन विराट के खराब प्रदर्शन के कारण अनुष्का को ट्रोल भी किया जा रहा. कोई यह कह रहा है कि शादी का साइड इफेक्ट है, तो कोई यह कहकर मजाक उड़ा रहा है कि अब दूसरा हनीमून भारत में ही मना लीजिए क्योंकि विदेशी धरती पर कोहली नहीं चलते.
गौरतलब है कि अनुष्का और विराट की शादी 11 दिसंबर को हुई थी. मुंबई और दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी का आयोजन करने के बाद दोनों दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हो गये, जहां टीम अपनी टेस्ट, वनडे और टी-20 खेलने वाली है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola