श्रीलंका दौरे से कहीं अधिक जरुरी था शादी करना : विराट कोहली

मुंबई : भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिये एक क्रिकेट श्रृंखला की तुलना में शादी करना अधिक महत्वपूर्ण था और उन्होंने कहा कि तीन सप्ताह के विश्राम से दक्षिण अफ्रीका के आगामी दौरे के लिये उनकी तैयारियां पर प्रभाव नहीं पड़ा. भारतीय कप्तान ने श्रीलंका के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला में हिस्सा नहीं लिया. […]
मुंबई : भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिये एक क्रिकेट श्रृंखला की तुलना में शादी करना अधिक महत्वपूर्ण था और उन्होंने कहा कि तीन सप्ताह के विश्राम से दक्षिण अफ्रीका के आगामी दौरे के लिये उनकी तैयारियां पर प्रभाव नहीं पड़ा. भारतीय कप्तान ने श्रीलंका के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला में हिस्सा नहीं लिया. इस बीच वह इटली के टस्कान में एक निजी समारोह में बालीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से परिणय सूत्र में बंधे.
वर्ष 2017 में 11 शतकों की मदद से 2818 रन बनाने वाले कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम आज रात दक्षिण अफ्रीका रवाना होगी जहां तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला पांच जनवरी से शुरू होगी. कोहली से पूछा गया कि शादी के समारोहों के बाद क्रिकेट में वापसी करना कितना मुश्किल होगा, उन्होंने कहा, किसी भी तरह से मुश्किल नहीं. मैं कुछ अन्य काम (शादी) के कारण बाहर था जो कि अधिक महत्वपूर्ण था. वह ऐसा समय था जो हम दोनों के लिये हमेशा खास रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




