शादी से विराट कोहली को हुआ भारी नुकसान ! गंवाई टॉप रैंकिंग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Dec 2017 9:23 PM
दुबई : रोहित शर्मा और केएल राहुल ने श्रीलंका के खिलाफ रविवार को समाप्त हुई टी20 श्रृंखला में अच्छे प्रदर्शन के दम पर इस प्रारुप की आईसीसी बल्लेबाजी रैंकिंग में लंबी छलांग लगायी है लेकिन कप्तान विराट कोहली ने सीरीज में नहीं खेलने के कारण अपना शीर्ष स्थान गंवा दिया. भारतीय टीम ने यह श्रृंखला […]
दुबई : रोहित शर्मा और केएल राहुल ने श्रीलंका के खिलाफ रविवार को समाप्त हुई टी20 श्रृंखला में अच्छे प्रदर्शन के दम पर इस प्रारुप की आईसीसी बल्लेबाजी रैंकिंग में लंबी छलांग लगायी है लेकिन कप्तान विराट कोहली ने सीरीज में नहीं खेलने के कारण अपना शीर्ष स्थान गंवा दिया. भारतीय टीम ने यह श्रृंखला 3-0 से जीती जिससे वह टीम रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गयी है.
टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में कोहली तीसरे स्थान पर खिसक गये हैं. उन्होंने निजी कारणों से इस श्रृंखला में हिस्सा नहीं लिया था जिसका फायदा ऑस्ट्रेलिया के आरोन फिंच को मिला जो अब शीर्ष पर काबिज हो गये हैं. उनके बाद वेस्टइंडीज के इविन लुईस का नंबर आता है जबकि कोहली तीसरे नंबर पर खिसक गये हैं. कोहली और फिंच के बीच हालांकि आठ रेटिंग अंकों का ही अंतर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










