विराट कोहली की सलाह, ''आपको जो मौका मिल रहा है, उसका सम्मान करो''

दुबई : भारतीय कप्तान विराट कोहली आईसीसी अंडर-19 विश्व कप जैसे मंच की अहमियत अच्छी तरह जानते हैं, उन्होंने मौजूदा भारतीय युवा खिलाड़ियों को इस मिले मौके का सम्मान करने की बात कही. पृथ्वी शॉ की अगुवाई वाली टीम 13 जनवरी से न्यूजीलैंड में शुरू होने वाले टूर्नामेंट में खिताब हासिल करने की कोशिश करेगी. […]
दुबई : भारतीय कप्तान विराट कोहली आईसीसी अंडर-19 विश्व कप जैसे मंच की अहमियत अच्छी तरह जानते हैं, उन्होंने मौजूदा भारतीय युवा खिलाड़ियों को इस मिले मौके का सम्मान करने की बात कही. पृथ्वी शॉ की अगुवाई वाली टीम 13 जनवरी से न्यूजीलैंड में शुरू होने वाले टूर्नामेंट में खिताब हासिल करने की कोशिश करेगी. टीम के कोच राहुल द्रविड हैं.
कोहली ने आईसीसी मीडिया विज्ञप्ति में कहा, आईसीसी अंडर-19 विश्व कप मेरे करियर की बहुत ही अहम उपलब्धि रही. इससे हमें अच्छा मंच बनाने और वहां से अपना करियर बनाने में मदद मिली. इसलिये मेरे दिमाग और दिल में इसका काफी अहम स्थान है. यह समझना काफी अहम है कि यह मौका आपको क्या चीज मुहैया कराता है. कोहली ने भारतीय अंडर-19 टीम की अगुवाई करते हुए 2008 में खिताब दिलाया था, उन्होंने केन विलियम्सन के साथ भिड़ंत को याद किया जो तब टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड की अगुवाई कर रहे थे. बल्कि भारत ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को मात दी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




