आईपीएल नीलामी 27 और 28 जनवरी को, 80 करोड़ का होगा बजट

Updated at : 19 Dec 2017 9:41 PM (IST)
विज्ञापन
आईपीएल नीलामी 27 और 28 जनवरी को, 80 करोड़ का होगा बजट

पुणे : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नीलामी अगले साल 27 और 28 जनवरी को बेंगलुरु में होगी. बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की. बीसीसीआई के अधिकारी ने कहा, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाले अधिकतर खिलाड़ियों की वापसी से यह बड़ी नीलामी होगी जो कि बेंगलुरु में 27 और 28 […]

विज्ञापन

पुणे : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नीलामी अगले साल 27 और 28 जनवरी को बेंगलुरु में होगी. बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की. बीसीसीआई के अधिकारी ने कहा, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाले अधिकतर खिलाड़ियों की वापसी से यह बड़ी नीलामी होगी जो कि बेंगलुरु में 27 और 28 जनवरी को होगी.

बेंगलुरु में ही इससे पहले सभी नीलामी आयोजित की गयी थी और इसलिए वह फ्रेंचाइजी की पसंद था. इस साल की नीलामी में 80 करोड़ रुपये का बजट होगा जबकि पहले यह 66 करोड़ रुपये था. एक फ्रेंचाइजी पांच खिलाडियों को रिटेन कर सकती है जिनमें दो राइट टू मैच कार्ड भी शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola