ePaper

सहवाग को शून्य पर चलता कर ‘बूम बूम अफरीदी’ ने लगायी हैट्रिक

Updated at : 15 Dec 2017 3:59 PM (IST)
विज्ञापन
सहवाग को शून्य पर चलता कर ‘बूम बूम अफरीदी’ ने लगायी हैट्रिक

शारजाह : भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग को शून्य पर चलता कर पाकिस्तानी क्रिकेटर ‘बूम बूम अफरीदी’ ने अपना हैट्रिक पूरा किया. जी हां, यह सच है. शारजाह में चल रहे टी10 क्रिकेट लीग में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने यह हैट्रिक बनायी है. इस हैट्रिक की बदौलत अफरीदी की पख्तूंस टीम ने सहवाग […]

विज्ञापन


शारजाह :
भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग को शून्य पर चलता कर पाकिस्तानी क्रिकेटर ‘बूम बूम अफरीदी’ ने अपना हैट्रिक पूरा किया. जी हां, यह सच है. शारजाह में चल रहे टी10 क्रिकेट लीग में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने यह हैट्रिक बनायी है. इस हैट्रिक की बदौलत अफरीदी की पख्तूंस टीम ने सहवाग के मराठा अरेबियंस को 25रनों से पराजित कर दिया.

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पख्तून की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में चार विकेट के नुकसार पर 121 रन बनाये. जबकि सहवाग की टीम मराठा अरेबियंस 96 रन पर ही आलआउट हो गयी. शाहिद अफरीदी ने पारी के पांचवें ओवर में लगातार गेंदों पर आर. रोसाउ, ड्वेन ब्रावो और कप्‍तान वीरेंद्र सहवाग को आउट करते हुए मराठा अरेबियंस टीम की कमर तोड़ दी. वीरू ने सहवाग को आउट करते ही अपनी हैट्रिक पूरी की. शाहिद अफरीदी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola