टेलर ने टेस्ट में जमाया रिकार्ड 17वां शतक, क्रो और विलियमसन की बराबरी की

हैमिल्टन : रोस टेलर ने आज वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक के साथ न्यूजीलैंड ओर से सर्वाधिक 17 शतक के अपने मेंटर दिवंगत मार्टिन क्रो और मौजूद कप्तान केन विलियमसन के रिकार्ड की बराबरी की. टेलर ने यहां दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड की दूसरी पारी के दौरान रेमन रीफर पर चौके के साथ शतक पूरा किया.तैंतीस […]
हैमिल्टन : रोस टेलर ने आज वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक के साथ न्यूजीलैंड ओर से सर्वाधिक 17 शतक के अपने मेंटर दिवंगत मार्टिन क्रो और मौजूद कप्तान केन विलियमसन के रिकार्ड की बराबरी की. टेलर ने यहां दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड की दूसरी पारी के दौरान रेमन रीफर पर चौके के साथ शतक पूरा किया.तैंतीस साल के टेलर ने अपने 83वें टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की. क्रो ने 77 जबकि विलियमसन ने 61वें टेस्ट में 17वां शतक जड़ा था.
टेलर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा टेस्ट की शुरुआत से पूर्व ही कह दिया था कि उनका लक्ष्य अपने घरेलू मैदान पर इस रिकार्ड की बराबरी करना है. वर्ष 2007 में पदार्पण करने वाले टेलर ने अपना पहला शतक अपने तीसरे टेस्ट में यहां सेडन पार्क में ही इंग्लैंड के खिलाफ 120 रन की पारी खेलकर जड़ा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




