INDvsSL : भारत को झटका, केदार जाधव वनडे सीरीज से बाहर, सुंदर टीम में
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Dec 2017 9:42 PM
धर्मशाला : तमिलनाडु के ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को रविवार से श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिये चोटिल केदार जाधव के विकल्प के तौर पर भारतीय टीम में शामिल किया गया. जाधव हैमस्ट्रिंग मांसपेशियों में खिंचाव के कारण सीरीज में नहीं खेल पायेंगे. बीसीसीआई की विज्ञप्ति के अनुसार, जाधव […]
धर्मशाला : तमिलनाडु के ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को रविवार से श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिये चोटिल केदार जाधव के विकल्प के तौर पर भारतीय टीम में शामिल किया गया. जाधव हैमस्ट्रिंग मांसपेशियों में खिंचाव के कारण सीरीज में नहीं खेल पायेंगे.
बीसीसीआई की विज्ञप्ति के अनुसार, जाधव को नौ दिसंबर को शुक्रवार को ट्रेनिंग के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट लग गयी थी और उनका स्कैन कराया जायेगा. बीसीसीआई की चिकित्सीय टीम उनकी चोट का आकलन जारी रखेगी. जाधव को श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिये ही चुना गया था. सुंदर ने इंडियन प्रीमियर लीग में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के लिये मिले सीमित मौके का पूरा फायदा उठाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










