बिहार ने विजय मर्चेंट ट्रॉफी में रचा इतिहास, अरुणाचल को पारी और 870 रन से रौंदा
Updated at : 04 Dec 2017 4:01 PM (IST)
विज्ञापन

पटना : बिहार ने विजय मर्चेंट ट्राफी अंडर-16 के मुकाबले में यहां अरुणाचल प्रदेश को पारी और 870 रन से करारी शिकस्त दी. बिहार ने रविवार को सात विकेट पर 1007 रन पर पारी घोषित करने के बाद दूसरी पारी में अरुणाचल को महज 54 रन पर समेट दिया. अरुणाचल की टीम पहली पारी में […]
विज्ञापन
पटना : बिहार ने विजय मर्चेंट ट्राफी अंडर-16 के मुकाबले में यहां अरुणाचल प्रदेश को पारी और 870 रन से करारी शिकस्त दी. बिहार ने रविवार को सात विकेट पर 1007 रन पर पारी घोषित करने के बाद दूसरी पारी में अरुणाचल को महज 54 रन पर समेट दिया.
अरुणाचल की टीम पहली पारी में 83 रन पर आल आउट हो गयी थी. यहां के राजवंशीनगर स्थित इनर्जी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में पहली पारी के आधार पर 914 रन की बढ़त लेने के बाद बिहार ने अरुणाचल प्रदेश की दूसरी पारी में महज 54 रन पर ढेर कर दिया. पहली पारी में सात विकेट लेने वाले रेशु राय ने दूसरी पारी में 23 रन पर छह विकेट चटकाये.
बिहार ने सुबह छह विकेट पर 961 रन से आगे खेलना शुरू किया कल तिहरा शतक लगाने वाले बलजीत सिंह बिहारी 380 गेंद में नाबाद 358 रन बनाये. उन्होंने अपनी पारी में 36 चौक्के लगाये. बिहारी के अलावा प्रकाश बाबू ने 220 रन और कप्तान अर्णव किशोर ने 169 रन की धुआंधार पारी खेली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




