आकिब नबी की भारतीय टीम में एंट्री, अफगानिस्तान टेस्ट के लिए स्क्वाड में किया गया शामिल

Updated:
विज्ञापन

आकिब नबी डार (फोटो-सोशल मीडिया)

अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए आकिब नबी डार को भारतीय टीम में बतौर नेट बॉलर शामिल किया गया है. वो न्यू चंडीगढ़ में अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में भारत की मदद करेंगे.

विज्ञापन

Auqib Nabi: भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 6 जून से 10 जून तक न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा. इस टेस्ट मैच के लिए जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी डार को भारतीय टीम में बतौर नेट बॉलर शामिल किया गया है. वहीं इसके अलावा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव, गुरजपनीत सिंह, स्पिनर शिवांग कुमार, सारांश जैन और जीशान अंसारी को भी नेट बॉलर के रूप में शामिल किया गया है.

विज्ञापन

रणजी टॉफी में जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 60 लेकर अपनी टीम को खिताब दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. इस प्रदर्शन के बाद उम्मीद की जा रही थी कि आकिब को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए भारतीय टीम में शामिल किया जाएगा. लेकिन चयनकर्ता ने प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज के अलावा तेज गेंदबाज गुरनूर बरार को शामिल किया.

आईपीएल में आकिब को पांच मैचों में नहीं मिला एक भी विकेट

आकिब ने आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स का भी प्रतिनिधित्व किया था, लेकिन अपने पांच मैचों में वह कोई विकेट नहीं ले पाए. इस कारण भी सेलेक्टर्स ने आकिब पर ध्यान नहीं दिया. जबकि आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रिंस यादव को वनडे टीम में शामिल किया गया है.

आकिब नबी का फर्स्ट क्लास करियर

आकिब नबी 41 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में 18.37 की औसत के साथ 156 विकेट हासिल कर चुके हैं, जबकि 36 लिस्ट-ए मुकाबलों में उन्होंने 56 विकेट निकाले हैं. 39 टी20 मैच में आकिब 43 विकेट प्राप्त किए हैं.

भारत में बहुत ज्यादा तेज गेंदबाज नहीं चुन सकते

अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की घोषणा के दौरान नबी को टीम में न चुने जाने पर मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने कहा था कि घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन को लेकर हमेशा चर्चा होती है. जब आप भारत में टेस्ट टीम चुनते हैं, तो जरूरी नहीं कि बहुत ज्यादा तेज गेंदबाजों को ही चुनें. वह टीम में जगह बनाने के काफी करीब थे, लेकिन इस समय, हमने उन तीन गेंदबाजों को ही चुना है, जिन्हें पहले ही चुन लिया था.

भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक सिर्फ एक टेस्ट मैच ही खेला गया है. यह मुकाबला 2018 में बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था. जिसमें भारतीय टीम को पारी और 262 रन से जीत मिली थी. अब दोनों के बीच यह दूसरा टेस्ट मैच 8 साल बाद खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 का ट्रॉफी जीतते ही वृंदावन पहुंचे विराट-अनुष्का, प्रेमानंद महाराज का लिया आशीर्वाद

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola