विराट कोहली ने छुआ एक और मुकाम, टेस्ट में पूरे किये 5000 रन

नयी दिल्ली : बेहतरीन फार्म में चल रहे भारतीय कप्तान विराट कोहली शनिवार को यहां फिरोजशाह कोटला मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन टेस्ट क्रिकेट में 5000 रन के आंकड़े को पार करने में सफल रहे. पहली पारी में श्रीलंका के तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल पर चौके के […]
नयी दिल्ली : बेहतरीन फार्म में चल रहे भारतीय कप्तान विराट कोहली शनिवार को यहां फिरोजशाह कोटला मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन टेस्ट क्रिकेट में 5000 रन के आंकड़े को पार करने में सफल रहे. पहली पारी में श्रीलंका के तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल पर चौके के साथ 25 रन के आंकड़े को पार करते ही कोहली ने यह उपलब्धि हासिल की. वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले 11वें भारतीय बल्लेबाज हैं.
कोहली ने अपनी 105वीं पारी में यह कारनामा किया. भारत की ओर से सबसे कम पारियों में 5000 टेस्ट रन बनाने का रिकार्ड पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर के नाम दर्ज है जिन्होंने 95 पारियों में इस आंकडे को छुआ है. भारत के लिए कोहली से कम पारियों में 5000 टेस्ट रन गावस्कर के अलावा वीरेंद्र सहवाग (99) और सचिन तेंदुलकर (103) ने बनाये हैं.
इससे पहले श्रीलंका के आफ स्पिनर दिलरुवान परेरा भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (23) को आउट करके टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम मैचों में 100 विकेट हासिल करने वाले श्रीलंकाई गेंदबाज बने. परेरा ने अपने 25वें टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल करते हुए महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन (27 मैच) का रिकार्ड तोड़ा. वह 100 टेस्ट विकेट हासिल करने वाले छठे श्रीलंकाई गेंदबाज हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




