कप्तानी में वापसी कर सकते हैं महेंद्र सिंह धौनी, लेकिन इस शर्त पर

नयी दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग की संचालन परिषद के एक प्रस्ताव के अनुसार अगले सत्र में वापसी को तैयार दागी टीमों चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रायल्स को पिछले दो साल में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स और गुजरात लायंस की ओर से खेलने वाले खिलाडियों को रिटेन करने की स्वीकृति दी जा सकती है. अगले […]
नयी दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग की संचालन परिषद के एक प्रस्ताव के अनुसार अगले सत्र में वापसी को तैयार दागी टीमों चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रायल्स को पिछले दो साल में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स और गुजरात लायंस की ओर से खेलने वाले खिलाडियों को रिटेन करने की स्वीकृति दी जा सकती है.
अगले महीने होने वाली कार्यशाला में अगर फ्रेंचाइजियां इस पर राजी होती हैं तो इससे महेंद्र सिंह धौनी की चेन्नई सुपरकिंग्स में वापसी का रास्ता साफ हो सकता है. आईपीएल संचालन परिषद के सदस्य ने बैठक के बाद कहा, हम कम से कम तीन खिलाडियों को रिटेन करने का प्रस्ताव रखने वाले हैं- एक भारतीय और दो विदेशी. पिछले दो साल पुणे और गुजरात की ओर से खेलने वाले खिलाडियों को चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रायल्स द्वारा रिटेन किया जा सकता है.
धौनी जैसा कोई नहीं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




