आईसीसी के नये नियमों से खेल रोचक और पेशेवर हो गया : विराट कोहली

मुंबई : भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि एकदिवसीय क्रिकेट में नियमों से खेल और रोचक तथा पेशेवर हो गया है. भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे श्रृंखला खेलने उतरेगा तो आईसीसी के नये नियमों के तहत यह उसकी पहली श्रृंखला होगी. कोहली ने मैच से पूर्व […]
मुंबई : भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि एकदिवसीय क्रिकेट में नियमों से खेल और रोचक तथा पेशेवर हो गया है. भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे श्रृंखला खेलने उतरेगा तो आईसीसी के नये नियमों के तहत यह उसकी पहली श्रृंखला होगी.
कोहली ने मैच से पूर्व प्रेस कांफ्रेंस में कहा , कुछ नियम काफी कठिन हैं. बल्लेबाज के क्रीज पर पहुंचने के बाद अगर बल्ला हवा में उठ जाता है तो भी वह नाट आउट होगा. डीआरएस में अंपायर के फैसले का नियम. कुछ नियम है जो काफी रोचक हैं. कैचिंग को लेकर भी नियम है. उन्होंने कहा, इन नये नियमों के बारे में जानकारी जरुरी है. शुरुआत में कठिनाई होती है लेकिन हमें इसकी आदत हो जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




