ePaper

''हिटमैन'' रोहित शर्मा ने उड़ाया केदार जाधव का मजाक, युवराज सिंह ने भी दिया साथ

Updated at : 01 Oct 2017 4:35 PM (IST)
विज्ञापन
''हिटमैन'' रोहित शर्मा ने उड़ाया केदार जाधव का मजाक, युवराज सिंह ने भी दिया साथ

नयी दिल्ली : टीम इंडिया के ओपनर रोहित शर्मा ने अपने ही साथी खिलाड़ी केदार जाधव का मजाक उड़ाया है. जिसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गयी है. रोहित शर्मा ने जाधव की गेंदबाजी को लेकर गंभीर कमेंट्स किया है. दरअसल रोहित शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम में एक तसवीर शेयर की जिसमें उनके […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : टीम इंडिया के ओपनर रोहित शर्मा ने अपने ही साथी खिलाड़ी केदार जाधव का मजाक उड़ाया है. जिसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गयी है. रोहित शर्मा ने जाधव की गेंदबाजी को लेकर गंभीर कमेंट्स किया है.

दरअसल रोहित शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम में एक तसवीर शेयर की जिसमें उनके साथ युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रोहित शर्मा और केदार जाधव नजर आ रहे हैं.

तसवीर के साथ रोहित शर्मा ने कमेंट्स करते हुए जाधव का मजाक उड़ाया. उन्‍होंने लिखा, अपने दो रिस्‍ट स्पिनरों के साथ यजुवेंद्र चहल और कुलदीप यादव के साथ. रोहित शर्मा ने आगे लिखा, जाधव के बारे में मैं नहीं कह सकता क्योंकि वो शायद खुद अपनी बॉलिंग नहीं समझते होंगे.

रोहित शर्मा के मजाक उड़ाते ही युवराज सिंह भी जाधव को आड़े हाथ लिया और रोहित का सपोर्ट करते हुए कमेंट्स किया, ‘हाहाहा सच कहा! वो मलाइ कोफ्ते की तरह बॉलिंग करता है’. रोहित-युवी के मजाक बनाने के बाद जाधव ने दोनों को करारा जवाब दिया. जाधव ने लिखा, ‘मैं खुद भी नहीं जानता कि ये कैसे हो जाता है.’
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola