कोहली ने बताया, इस प्रकार मौजूदा टीम बन सकती है सबसे बेहतरीन वनडे टीम

बेंगलुरु : जीत की लय भले ही टूट गयी हो लेकिन कप्तान विराट कोहली को लगता है कि अगर भारतीय टीम घरेलू सफलता को विदेशी मैदानों पर भी दोहरा सके तो यह मौजूदा टीम सबसे बेहतरीन वनडे टीम में से एक बन जायेगी. कोहली का यह बयान महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर की हालिया टिप्पणी पर […]
बेंगलुरु : जीत की लय भले ही टूट गयी हो लेकिन कप्तान विराट कोहली को लगता है कि अगर भारतीय टीम घरेलू सफलता को विदेशी मैदानों पर भी दोहरा सके तो यह मौजूदा टीम सबसे बेहतरीन वनडे टीम में से एक बन जायेगी. कोहली का यह बयान महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर की हालिया टिप्पणी पर आया है कि मौजूदा टीम इंडिया देश की सर्वश्रेष्ठ वनडे टीम बन सकती है.
भारतीय टीम बीती रात यहां चौथे वनडे में ऑस्ट्रेलिया से 21 रन से हार गयी. इसके बाद कोहली ने पत्रकारों से कहा, यह अच्छी तारीफ है. निश्चित रुप से उनसे (गावस्कर) यह टिप्पणी मिलना, अच्छा महसूस होता है क्योंकि पिछले कुछ वर्षों में वह कई भारतीय टीमों को देख चुके हैं. उन्होंने कहा, लेकिन यह यात्रा काफी लंबी है क्योंकि यह टीम काफी युवा है. हम इस समय घरेलू मैदान पर खेल रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




