दक्षिण अफ्रीका दौरे पर चार की जगह तीन टेस्ट खेलेगा भारत

नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम पांच जनवरी से शुरू होने वाले दक्षिण अफ्रीका दौरे पर तीन टेस्ट, छह एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी. बीसीसीआई के कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, भारत दक्षिण अफ्रीका से तीन मैचों की महात्मा गांधी-नेल्सन मंडेला टेस्ट श्रृंखला, छह मैचों की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय […]
नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम पांच जनवरी से शुरू होने वाले दक्षिण अफ्रीका दौरे पर तीन टेस्ट, छह एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी. बीसीसीआई के कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, भारत दक्षिण अफ्रीका से तीन मैचों की महात्मा गांधी-नेल्सन मंडेला टेस्ट श्रृंखला, छह मैचों की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में खेलेगा जिसके बाद तीन ट्वेंटी20 अंतरराष्ट्रीय मैच होंगे.
मैचों की तारीख और स्थल की घोषणा जल्द की जाएगी. भारत को शुरुआत में दौरे पर चार टेस्ट खेलने थे लेकिन श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया की घरेलू श्रृंखला दिसंबर के आखिरी हफ्ते से पहले खत्म होगी. इसका मतलब है कि विराट कोहली की टीम दक्षिण अफ्रीका दौरे पर 26 दिसंबर से शुरू होने वाले बाक्सिंग डे टेस्ट या दो जनवरी को शुरू होने वाले नये साल के मैच में नहीं खेल पाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




