ICC टी20 रैंकिंग : कोहली शीर्ष पर कायम, बुमराह दूसरे स्थान पर पहुंचे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Sep 2017 5:51 PM
दुबई : भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टी20 बल्लेबाजों की ताजा आईसीसी रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान कायम रखा है, जबकि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह एक पायदान के फायदे से गेंदबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गये हैं. कोहली दूसरे स्थान पर काबिज ऑस्ट्रेलिया के आरोन फिंच से 39 अंक की बढ़त बनाये […]
दुबई : भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टी20 बल्लेबाजों की ताजा आईसीसी रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान कायम रखा है, जबकि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह एक पायदान के फायदे से गेंदबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गये हैं.
कोहली दूसरे स्थान पर काबिज ऑस्ट्रेलिया के आरोन फिंच से 39 अंक की बढ़त बनाये हैं जबकि वेस्टइंडीज के इविन लुई ने एक पायदान के फायदे के बाद करियर का सर्वश्रेष्ठ तीसरा स्थान हासिल किया. लाहौर में हाल में इंडिपिडेंस कप सीरीज में विश्व एकादश पर 2-1 की जीत में प्लेयर आफ द सीरीज प्रदर्शन से पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम 21 पायदान की उछाल से अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ छठे स्थान पर पहुंचे. गेंदबाजों की सूची में बुमराह ने दक्षिण अफ्रीका के इमरान ताहिर को पछाड़कर दूसरा स्थान हासिल किया. इसमें पाकिस्तान के इमाद वसीम शीर्ष पर बने हुए हैं.
पाकिस्तान के बाद अब श्रीलंका क्रिकेट पर फिक्सिंग का साया, चमारा सिल्वा पर दो साल का बैन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










