सचिन तेंदुलकर ने 2007 विश्व कप को बताया भारतीय क्रिकेट का सबसे बुरा दौर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Sep 2017 4:28 PM
मुंबई : मास्टर बलास्टर सचिन तेंदुलकर ने आज कहा कि भारतीय टीम के लिये 2007 का विश्व कप सबसे बुरा दौर था. एक कार्यक्रम में यहां पहुंचे तेंदुलकर ने कहा कि वेस्टइंडीज में 2007 विश्व कप के पहले दौर में टीम के बाहर होने के बाद भारतीय क्रिकेट में कई सकारात्मक बदलाव आए. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट […]
मुंबई : मास्टर बलास्टर सचिन तेंदुलकर ने आज कहा कि भारतीय टीम के लिये 2007 का विश्व कप सबसे बुरा दौर था. एक कार्यक्रम में यहां पहुंचे तेंदुलकर ने कहा कि वेस्टइंडीज में 2007 विश्व कप के पहले दौर में टीम के बाहर होने के बाद भारतीय क्रिकेट में कई सकारात्मक बदलाव आए.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रिकॉर्डों के बादशाह के तौर पर जाने जाने वाले इस खिलाड़ी ने कहा, मुझे लगता है 2006-07 का सत्र हमारे (टीम) लिये सबसे बुरा था. हम विश्व कप के सुपर आठ दौर के लिये भी क्वालीफाई नहीं कर सके थे. लेकिन हमने वहां से वापसी की, नये तरह से सोचना शुरू किया और सहीं दिशा में आगे बढ़ना शुरू किया. राहुल द्रविड के नेतृत्व में उस विश्व कप में भारतीय टीम ग्रुप चरण में श्रीलंका और बांग्लादेश से हार कर बाहर हो गयी थी.
सचिन के जीवन की ये दो महिलाएं, जो उन्हें खेलते देख हो जाती थीं नर्वस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










