हरमनप्रीत की पदोन्नति, रेलवे में बनी ओएसडी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Sep 2017 5:36 PM
मुंबई : महिला विश्व में शानदार प्रदर्शन करने वाली हरमनप्रीत कौर को पश्चिमी रेलवे ने पदोन्नति कर विशेष सेवा अधिकारी (ओएसडी) बनाया है. हरमनप्रीत मई 2014 से मुंबई में पश्चिमी रेलवे में मुख्य कार्यालय अधीक्षक के पद पर तैनात थी और अब उन्हें पदोन्नति देकर ओएसडी-खेल बनाया गया है. पश्चिमी रेलवे के एक वरिष्ठ प्रवक्ता […]
मुंबई : महिला विश्व में शानदार प्रदर्शन करने वाली हरमनप्रीत कौर को पश्चिमी रेलवे ने पदोन्नति कर विशेष सेवा अधिकारी (ओएसडी) बनाया है. हरमनप्रीत मई 2014 से मुंबई में पश्चिमी रेलवे में मुख्य कार्यालय अधीक्षक के पद पर तैनात थी और अब उन्हें पदोन्नति देकर ओएसडी-खेल बनाया गया है.
पश्चिमी रेलवे के एक वरिष्ठ प्रवक्ता ने कहा, आईसीसी महिला विश्व कप में उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुये रेल मंत्रालय ने हरमनप्रीत को समय से पहले पदोन्नति देकर पश्चिमी रेलवे में ग्रुप-बी के राजपत्रित अधिकारी के तौर पर ओएसडी-खेल नियुक्त किया है. उन्होंने बताया कि रेलवे से जुड़ा कोई भी खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन करता है तो रेलवे उसे सम्मान और पदोन्नति देती है. हरमनप्रीत को यह पदोन्नति सात सितंबर को दी गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










